फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Election of Vice-Chairman of City Council on 28th, Councillors set out on tour

नगर परिषद के वाइस चेयरमैन का चुनाव 28 को, पार्षदों पर बढ़ा दबाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Election of Vice-Chairman of City Council on 28th, Councillors set out on tour
हांसी: नगर परिषद कार्यालय हांसी। संवाद - फोटो : Hisar
हांसी। नगर परिषद के वाइस चेयरमैन के चुनाव की तारीख तय हो गई है। 28 जुलाई को दोपहर 3 बजे नगर परिषद कार्यालय में चुनाव करवाया जाएगा। इसके लिए सभी 27 पार्षदों को पत्र भेजा जा चुका है। इस पद पर जीत के लिए दोनों पक्षों ने पूरा जोर लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नप चुनाव में भाजपा के 12 पार्षद चुनाव जीते थे। पार्टी एक और पार्षद का साथ होने का दावा कर रही है। वाइस चेयरमैन की कुर्सी पर काबिज होने के लिए उसे 14 पार्षदों का समर्थन चाहिए। चर्चा है कि अपने पार्षदों को भाजपा ने किसी अज्ञात स्थान पर भेज दिया है। उधर, विपक्ष भी अपने पार्षदों को एकजुट रखने में लगा हुआ है। लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। जजपा का दावा है कि वाइस चेयरमैन के लिए उसके पास 14 पार्षद हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद हांसी के चेयरमैन चुनाव में आजाद उम्मीदवार प्रवीण इलावादी ने भाजपा उम्मीदवार मीनू सेठी को करीब पांच हजार वोटों के अंतराल से हरा दिया था। चुनाव में भाजपा विधायक विनोद भयाना की साख दांव पर लगी हुई थी। विधायक ने जी तोड़ मेहनत की थी, मगर वह अपने उम्मीदवार को जीत दिलाने मेें सफल नहीं हुए थे। प्रवीण इलावादी को पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, सुमन शर्मा व जजपा नेता राहुल मक्कड़ का समर्थन प्राप्त था। जजपा के अधिकतर नेता प्रवीण इलावादी के साथ थे जबकि चुनाव में भाजपा व जजपा का गठबंधन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन का चुनाव शहर के चुने गए 27 वार्डों के पार्षद करेंगे। जीत के लिए 14 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। भाजपा से इस पद के लिए तीन उम्मीदवारों का नाम समाने आ रहा है। इसमें वार्ड चार से पूर्व पार्षद अजय सैनी की धर्मपत्नी शकुंतला सैनी जो महिलाओं में सबसे अधिक वोटों से जीती थीं। वार्ड नंबर 9 से अनिल बंसल जिसकी जीत सभी 27 वार्डों में सबसे अधिक वोटों से हुई थी और वार्ड 11 से प्रवीण वाल्मीकि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed