{"_id":"65f73f08d54df3578d05a634","slug":"elderly-man-dies-in-accident-near-ramayan-toll-hisar-news-c-21-hsr1005-343727-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रामायण टोल के पास हादसे में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रामायण टोल के पास हादसे में बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
मृतक जवाहरलाल का फाइल फोटो।
हिसार। रामायण टोल के पास रविवार दोपहर बाद सड़क किनारे खड़ी एक कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सिरसा जिले के 62 वर्षीय जवाहर लाल की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी छन्नो देवी और पोती प्रियंका को चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। वहीं सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार सिरसा जिले के गांव मंगाला निवासी जवाहरलाल अपनी पत्नी छन्नो देवी, पौती प्रियंका और दो अन्य सदस्यों के साथ सुबह कार में सवार होकर रोहतक परिचित के यहां शोक सभा में गए थे। दोपहर बाद वहां से गांव के निकले। रामायण टोल पार करने के बाद सड़क के दूसरी तरफ ट्रैक्टर और बाइक की दुर्घटना हो गई। यह देखकर कार चला रहे युवक ने कार को फुटपाथ की तरफ रोक दी। कार चला रहा युवक और कार में सवार होमगार्ड घायलों को संभालने के लिए गए थे। जवाहरलाल अपनी पत्नी और पोती के साथ कार की पिछली सीट पर बैठे थे। इसी दौरान हांसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण जवाहर लाल के सिर में गहरी चोट लगी। परिजन उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।