{"_id":"678c0560764c847466080d1c","slug":"eighth-accused-arrested-in-murder-attempt-case-hisar-news-c-21-hsr1020-547738-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हत्या प्रयास के मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हत्या प्रयास के मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार
Sun, 19 Jan 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
हांसी। थाना सदर पुलिस ने सिसाय में एक व्यक्ति की हत्या करने के प्रयास के मामले में आठवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला कैथल के किठाना निवासी मंजीत उर्फ जीता को मामले की जांच में शामिल किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने बीते वर्ष अपने साथियों के साथ मिलकर गांव सिसाय बोलान में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार अभियोग की जांच में शामिल किया गया है। इस अभियोग में थाना सदर पुलिस पहले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन