फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Eight Haryanvi artists among 100 artists selected from across country in art festival organized in Ayodhya

Hisar: अयोध्या में आयोजित कला उत्सव में देशभर से चुने गए 100 कलाकारों में आठ हरियाणवी

Sat, 30 Dec 2023 03:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 30 Dec 2023 03:27 PM IST
सार

हिसार निवासी डॉक्टर राजेश जांगड़ा व डॉक्टर गीता जांगड़ा की मार्बल आर्ट और रेजीन आर्ट की चित्रकारी कला प्रेमियों को खूब पसंद आई। इस कला में इनकी दक्षता के लिए परिवार के चार सदस्यों को अयोध्या कला सम्मान से नवाजा गया।

विज्ञापन
Eight Haryanvi artists among 100 artists selected from across country in art festival organized in Ayodhya
हांसी अभिमन्यु सोनी को सम्मानित करते हुए संस्था के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुश्ती-कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं में उम्दा प्रदर्शन करते रहे हरियाणा वासियों ने श्रीराम की नगरी अयोध्या में कला प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया। अयोध्या में रामायण पर आधारित कला प्रदर्शनी में आठ हरियाणवी कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अयोध्या कला रत्न अवार्ड हासिल किया। बता दें कि चार दिवसीय कला उत्सव में देशभर से हजारों कलाकारों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 100 को अयोध्या कला अवार्ड से नवाजा गया था। रामायण थीम पर आधारित प्रतियोगिता में हरियाणवी कलाकारों ने भगवान श्रीराम को ही केंद्र बिंदु में रखा और विभिन्न शैलियों में कला प्रस्तुत कर प्रदेश का नाम रोशन किया।

विज्ञापन


बता दें कि अयोध्या में भारत सागर कला भवन की ओर से चित्रकला, मूर्तिकला, हस्तशिल्प, क्राफ्ट, काव्य और नृत्य कला जैसी सांस्कृतिक विद्याओं से जुड़े आयोजन 20 दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच कराए गए थे। इस आयोजन में शामिल हजारों कलाकारों में से देश के बेहतरीन 100 कलाकारों का चयन किया गया था, जिसमें आठ कलाकार हरियाणवी थे।
विज्ञापन


हांसी के अभिमन्यु ने सरयू किनारे ओडिशा शैली में बनाया भगवान राम का चित्र, मिला सम्मान
हांसी निवासी चित्रकार अभिमन्यु सोनी को सरयू नदी के किनारे भगवान राम का चित्र बनाने के लिए अयोध्या कला रत्न अवॉर्ड मिला। चित्रकार अभिमन्यु ने सरयू नदी के पास श्री राम कथा पार्क में ओडिशा शैली में भगवान राम का भव्य चित्र बनाया। उन्होंने इस चित्र के लिए एक्रेलिक रंगों का प्रयोग किया। चित्र को दो दिन में पूरा किया गया। इस चित्र के लिए स्वदेश संस्थान भारत कला भवन ने अभिमन्यु को अयोध्या कला रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए स्वदेश संस्थान भारत सागर कला भवन की ओर से 20 से 24 दिसंबर तक अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ आयाेजित किया गया था। अभिमन्यु हिसार के विद्या देवी जिंदल स्कूल में कला अध्यापक हैं। वर्ष 2015 में पेंटिंग में ऑल इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं और पहले भी कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जा चुके हैं। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में भी छप चुका है। उन्हें अपने दादा सत्यप्रकाश से विरासत में चित्रकारी की सीख मिली थी। पेंटर दादा से सीख लेकर वह चित्रकारी करते थे।

हिसार के जांगड़ा परिवार से चार कलाकार किए गए सम्मानित
हिसार निवासी डॉक्टर राजेश जांगड़ा व डॉक्टर गीता जांगड़ा की मार्बल आर्ट और रेजीन आर्ट की चित्रकारी कला प्रेमियों को खूब पसंद आई। इस कला में इनकी दक्षता के लिए परिवार के चार सदस्यों को अयोध्या कला सम्मान से नवाजा गया। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर इन दिनों अवधपुरी को आगंतुकों के लिए चित्रों से सजाया जा रहा है। कलात्मक चित्र , शिल्प आदि का निर्माण किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक कार्य में प्रशासन के अलावा सामाजिक संस्थाएं भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। ये आयोजन भी इसी श्रृंखला के तहत की गई थी।

रामायण पर आधारित रेजीन और वुडन आर्ट ने फतेहाबाद की डॉ. नेहा को दिलाया अयोध्या कला रत्न
रामायण थीम पर आधारित चित्रकारी कर ललित कला में पीएचडी फतेहाबाद जिले के टोहाना निवासी डॉ. नेहा बत्रा अयोध्या कला रत्न बन गईं। उनकी रेजिन आर्ट चित्रकारी लोगों को काफी पसंद आई। इसमें उन्होंने रामसेतु या कहें राम नाम को केंद्र बिंदु में रखा। वुडन आर्ट भी उन्होंने श्री राम को ही केंद्र में रखकर बनाया था जिसमें उन्होंने क्रेयलियन कलर का इस्तेमाल किया था।

डाॅ नेहा ने रेजिन आर्ट के साथ वॉल मियरल चित्रकारी की। वे दो पेंटिंग भी साथ लेकर गई थीं। डॉ. नेहा बत्रा फतेहाबाद के ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी शाम लाल ग्रोवर की बेटी हैं और टोहाना निवासी इंद्रजीत बत्रा की पत्नी हैं। डॉ. नेहा के मुताबिक सोशल मीडिया पर अयोध्या में 20 दिसंबर से 24 दिसंबर तक होने वाले सांस्कृतिक कला विधाओं की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने आयोजकों से संपर्क किया गया तो उन्होंने रामायण पर आधारित चित्रकारी का टॉपिक दिया।


एक ही परिवार से चार कलाकारों का हुआ चयन
प्रदेश से आठ कलाकारों का चयन हुआ है जिसमें हिसार निवासी प्राध्यापक डॉ. राजेश जांगड़ा, उनकी पत्नी प्राध्यापक डॉ. गीता जांगड़ा, बेटी अस्मी जांगड़ा और सुरभि जांगड़ा शामिल हैं। इनके अलावा अवार्ड जीतने वालों में हांसी निवासी अभिमन्यु सोनी और फतेहाबाद की डा नेहा बत्रा शामिल हैं। हिसार से जयभगवान वर्मा को भी इस आयोजन के लिए चयनित किया गया था उन्होंने प्रतियोगिता में ऑनलाइन हिस्सा लिया था। फरीदाबाद के कृति यादव अनुपस्थित रहे थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed