{"_id":"680333ef37ca399c5704ac81","slug":"effect-of-western-disturbance-in-haryana-rain-with-strong-winds-in-northern-districts-hailstorm-in-some-places-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर: उत्तरी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, कहीं-कहीं ओले भी गिरे; तापमान...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर: उत्तरी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, कहीं-कहीं ओले भी गिरे; तापमान...
Sat, 19 Apr 2025 10:56 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 19 Apr 2025 10:56 AM IST
सार
प्रदेश के उत्तरी जिलों पर तेज गति से हवाएं चलने, हल्की बारिश व ओलावृष्टि की गतिविधियां होंगी, जबकि बाकी जिलों में तेज गति से हवाएं चलने, अंधड़ व आंशिक बादलवाही देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के उत्तरी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिरे। वहीं, पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में लू चली और तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो विक्षोभ के असर से शनिवार को भी आंधी चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हुआ है, जिसकी वजह से एक कम दबाव का क्षेत्र मध्य व दक्षिणी पंजाब पर बना हुआ है। इसके असर से हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व अंबाला में तेज़ गति से हवाएं चलीं। बारिश व ओलावृष्टि भी हुईं।
विज्ञापन
इसके अलावा पंजाब से सटे पश्चिमी जिलों में भी एक-दो जगहों पर बारिश हुई। दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं के चलने से इन जिलों में तापमान सामान्य बने हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों पर आसमान से आग बरसती रही। कुछ जगहों पर दिन का तापमान 43.0 डिग्री को पार कर गया। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ से कहीं कहीं हल्की बादल भी छाए रहे। गर्म हवाओं में हल्की नमी मिलने से आमजन को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
आगे ऐसा रहेगा मौसम
20 अप्रैल तक प्रदेश के उत्तरी जिलों पर तेज गति से हवाएं चलने, हल्की बारिश व ओलावृष्टि की गतिविधियां होंगी, जबकि बाकी जिलों में तेज गति से हवाएं चलने, अंधड़ व आंशिक बादलवाही देखने को मिलेंगी। 20 अप्रैल को यह विक्षोभ जैसे ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली से आगे निकलेगा, वैसे ही हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी होने से बढ़ते हुए तापमान पर अंकुश लगेगा और लू का खात्मा होगा। मगर, 26 अप्रैल के बाद एक बार फिर से तापमान में उछाल और लू का दौर देखने को मिलेगा।
यह रहा अधिकतम तापमान
जिला तापमान
हिसार 43.7 डिग्री
महेंद्रगढ़ 42.8 डिग्री
रोहतक 42.0 डिग्री
नूंह 40.1 डिग्री
रेवाड़ी 41.4 डिग्री
सिरसा 43.1 डिग्री