फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   E-rickshaw driver's body found, two buffalo traders charged with murder

ई-रिक्शा पर भैंस व्यापारियों को लेकर गए चालक का अगली सुबह मिला शव

Tue, 10 Nov 2020 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver's body found, two buffalo traders charged with murder
बगला रोड पर सड़क किनारे सोमवार सुबह एक प्रवासी मजदूर (ई-रिक्शा चालक) का खून से लथपथ अवस्था में शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक राजेश के भाई दिनेश के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई ने दो भैंस व्यापारियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी में हाथरस के गांव चित्रपुर निवासी राजेश करीब 9 वर्ष से हिसार के ढाणी श्यामलाल में किराये के मकान में अपनी पत्नी मीना व आठ माह की बेटी के साथ रहता था। पुलिस को दिए बयान में मृतक राजेश के भाई दिनेश ने बताया कि वह चार भाई हैं और चारों भाई हिसार में ढाणी श्यामलाल में आसपास ही किराये पर रहते हैं। उसने बताया कि उसका सबसे बड़ा भाई 36 वर्षीय राजेश ई-रिक्शा चालक था। प्रतिदिन की तरह रविवार को भी सुबह करीब साढ़े 6 बजे वह अपने भाई राजेश के घर पर चाय पी रहा था। उस दौरान राजेश ने उसे बताया कि वह लगातार 5 दिन से दो भैंस व्यापारियों के साथ 600 रुपये किराये पर हिसार के आसपास के अलग-अलग गांवों में जा रहा है। रविवार को भी उसने उन्हें दो व्यापारियों के साथ गांव न्योली में जाना था।
विज्ञापन

फोन नंबर पर भी नहीं हो सका संपर्क
दिनेश ने बताया कि रविवार रात जब उसका भाई नहीं लौटा तो उसकी भाभी मीना ने उन्हें सूचित किया। इस पर वह तीनों भाई राजेश की तलाश में जुट गए। इस बीच राजेश का फोन भी बंद आ रहा था। सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह राजेश की तलाश में गांव न्योली की तरफ निकले तो बगला रोड पर सड़क किनारे राजेश की ई-रिक्शा पलटी पड़ी थी और राजेश उसमें खून से लथपथ पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर व चेहरे पर चोट के निशान
मृतक राजेश के सिर व चेहरे पर किसी पत्थर या भारी वस्तु से चोट के निशान थे। मौके पर वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस ने राजेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए।

मृतक राजेश के भाई ने दोनों भैंस व्यापारियों पर हत्या का शक जताया है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वारदात स्थल के आसपास एरिया के सीसीटीवी भी खंगाले जाएंगे।
- इंस्पेक्टर मनोज, सदर थाना प्रभारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed