{"_id":"58d2bee64f1c1b2f4a1a471b","slug":"e-auction-of-hooda-sector-plots-hissar-will-be-under-the-supervision-of-the-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत की निगरानी में होगी हुडा सेेक्टर के प्लॉटों की ई ऑक्सन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत की निगरानी में होगी हुडा सेेक्टर के प्लॉटों की ई ऑक्सन
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीशनल सेशन जज जयबीर की अदालत ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मामले में कोर्ट की निगरानी में ई-ऑक्सन का निर्देश दिया है। सेक्टर 16-17 के यह प्लॉट अब अदालत की निगरानी में ही ऑक्सन किए जाएंगे।
विज्ञापन
अदालत ने बुधवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए ई ऑक्सन अदालत की निगरानी में कराने की प्रोसेडिंग कराने के आदेश दिए हैं। दस दिन पहले पर कोर्ट ने स्टे कर दिया था। साथ ही प्रभावितों को हुडा मुख्यालय के अकाउंट से पैसा जारी करने के आदेश दिए हैं। एडवोकेट कमल राज लंबोरिया ने बताया कि हांसी के सेक्टर 5 में शांति देवी, अजीत कुमार, मीना व सुरेशी चार शेयर होल्डर्स की करीब ढाई एकड़ से ज्यादा जमीन 28 अगस्त वर्ष 2005 में एक्वायर हुई थी। 3 अगस्त वर्ष 2007 में अवार्ड हुए थे। उस वक्त उन्हें करीब 300 रुपये प्रति स्क्वेयर यार्ड के हिसाब से मुआवजा दिया गया। जमीन मालिक इस रेट से संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी जमीन की कम कीमत मिलने पर ऑब्जेक्शन किया और मामला कोर्ट में चला गया। एडीजे सुदेश कुमार शर्मा की कोर्ट ने 31 मई 2014 में याची को 1 हजार प्रति स्क्वेयर यार्ड के हिसाब से मुआवजा देने के ऑर्डर किए। मगर हुडा ने नहीं दिए। एडवोकेट के अनुसार हुडा की तरफ करीब 6 करोड़ रुपये के आसपास बकाया है। कोर्ट ने हुडा द्वारा 10 जनवरी को की जाने वाली सेक्टर 16-17 की ई ऑक्सन पर स्टे कर दिया। इसके अलावा डीसी हिसार की गाड़ी, हुडा ऑफिस व चंडीगढ़ ऑफिस का एकाउंट अटैच कर दिया था।
विज्ञापन