फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dusyant chautal hisar, developmment hisar, Hisar

2018 तक मॉडल विलेज बनेगा भिवानी रोहिला

Sun, 22 Jan 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 22 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dusyant chautal hisar, developmment hisar, Hisar
Dusyant - फोटो : Bureau

सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गए गांव भिवानी रोहिला में दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ डेवलपमेंट प्लान पर मंथन किया। जिसमें पहले चरण में हर घर तक पेयजल की लाइन बिछाने तथा गांव की सभी गलियों को पक्का करने के एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 2018 तक इस गांव को आदर्श ग्राम बनाना है।

विज्ञापन


सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इस वित्त-वर्ष में गांव की सभी गलियां पक्की हो जाएं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को फरवरी तक एस्टीमेट तैयार किए जाएं। हर घर तक पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी सांसद का फोकस करें। गांव में बस अड्डा 40 वर्ष पुराना है इसके स्थान पर सांसद ने रोडवेज महाप्रबंधक को नए बस अड्डा तैयार करने के निर्देश दिए। आरोही स्कूल के सामने बस रोकने के लिए बस स्टॉप सहित विशेष बस चलाने के निर्देश दिए। वन विभाग को गांव के सौंदर्यीकरण व वातावरण स्वच्छ बनाए रखने के लिए खाली स्थानों पर पौधे लगाने, गांव में ही बुजुर्गों की पेंशन वितरण का कार्य सुनिश्चित करने और समाज कल्याण अधिकारी को गांव के पात्र बुजुर्गों की पेंशन बनाने के लिए एक दिन विशेष शिविर आयोजित करने को कहा। छात्राओं के लिए विशेष बस भी चलाएं। स्कूल के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार अतिशीघ्र हटाने हटाएं। पशु चिकित्सक को सप्ताह में एक बार भिवानी रोहिला में ड्यूटी देें। स्टेडियम, स्कूल, 12 खाप चबूतरा प्रांगण में शौचालय निर्माण करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के एक्सईएन को नोटिस
सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए सांसद दुष्यंत चौटाला की ओर से गांव में बुलवाई गई बैठक में न पहुंचने वाले सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। सांसद दुष्यंत चौटाला ने इस बैठक में सभी अधिकारियों को बुलवाया था परंतु आज सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता इस बैठक में नहीं पहुंचे। गैर हाजिर रहने के बारे में कोई सूचना भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में आदर्श गांव के नोडल अफसर और एसडीएम अशोक बंसल, डीडीपीओ अरविंद मलिक, सीएमओ डॉ. जेएस ग्रेवाल, जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल, रोडवेज महाप्रबंधक खूबीराम, जिला राजस्व अधिकारी ब्रह्मजीत अहलावत, जिला प्लानिंग आफिसर जोगेंद्र कालीरामन, जिला सांख्यिकी अधिकारी नरेश नरवाल, जिला समाज  कल्याण अधिकारी डॉ. डीएस सैनी, जिला समन्वयक पिंकी, जिला परिषद डिप्टी सीईओ सूरजभान, जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष हुड्डा, डीएचबीवीएन के एक्सईएन एसएस सांगवान, परियोजना अधिकारी हरनाम बिश्नोई सहित करीब 40 अधिकारी उपस्थित रहे।

सुस्त अधिकारियों की खराब होगी एसीआर
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो अधिकारी सुस्ती से काम करेंगे या काम में रोड़ा अटकाने का प्रयास करेंगे तो उनके खिलाफ कार्यवाही होगी। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ मुख्य सचिव को पत्र लिखा जाएगा। जिससे अधिकारियों की एसीआर खराब होगी। सरकार की योजनाओं को धरातल पर लागू करने में लोगों की मदद करें। अगर कोई काम में बाधा बने तो उसके बारे में मुझे जानकारी दें। नियमों के अनुसार गांव में विकास कार्य कराएं।

युवाओं की 21 सदस्यीय कमेटी तय करेगी प्राथमिकता
सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए सांसद की ओर से नवनीत को कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। गांव में विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। जिसमें युवाओं को शामिल किया जाएगा। कमेटी की ओर से गांव के विकास कार्यों की लिस्ट दी जाएगी। गांव के अकेले सरपंच इस बारे में फैसला नहीं सकेंगे।


निजी अस्पताल चिकित्सकों से भी मांगे सहयोग
दुष्यंत चौटाला ने सीएमओ को कहा कि मेरी ओर से भी निजी अस्पतालों को पत्र भेजें। जिसमें निजी अस्पतालों के चिकित्सकों की हर रविवार एक घंटा यहां सेवा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेेजें। निजी अस्पताल चिकित्सक भी ग्रामीणों के स्वास्थ्य में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed