{"_id":"6a12719c7e1508b0650d5a89","slug":"dusty-winds-and-drizzle-in-haryana-new-western-disturbance-to-become-active-on-may-28-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में धूल भरी हवा व बूंदाबांदी: 28 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, पांच डिग्री तक गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में धूल भरी हवा व बूंदाबांदी: 28 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, पांच डिग्री तक गिरा तापमान
Sun, 24 May 2026 09:03 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 24 May 2026 09:03 AM IST
सार
हरियाणा में 28 मई को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 29-30 मई को तेज़ गति की हवाओं आंधी-अंधड़ और हल्की बारिश बूंदाबांदी की संभावना है। 2 जून को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
बदला मौसम का मिजाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के 12 जिलों में धूल भरी तेज हवाएं चलीं। एनसीआर में बूंदाबांदी हुई। इस वजह से हरियाणा के शहरों में एक डिग्री से पांच डिग्री तक तापमान गिर गया। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मई से सक्रिय हो रहा है। इससे लू और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि इससे पहले तीन दिन 25 से 27 मई तक एक बार फिर भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने लिए रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार को सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी-दादरी, रोहतक, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में तेज गति से हवाएं चलीं। मेवात में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। हवाओं की दिशा में बदलाव से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा में मौसम आमतौर परिवर्तनशील बना हुआ है। आने वाले दिनों में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना रहेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मई रात्रि को सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में 25 मई को एक बार तेज गति की हवाओं आंधी-अंधड़ चलने व बिखराव वाली हल्की बारिश की उम्मीद बन रही है। 28 मई को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 29-30 मई को तेज़ गति की हवाओं आंधी-अंधड़ और हल्की बारिश बूंदाबांदी की संभावना है। 2 जून को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
सबसे अधिक तापमान वाले जिले
जिला अधिकतम तापमान
रोहतक 44.1
सिरसा 44.0
हिसार 42.4
जींद 42.1
मेवात 41.9
गुरुग्राम 41.5
अंबाला 41.2