फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to western disturbance, scattered drizzle occurred in northern districts

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर उत्तरी जिलों में बिखराव वाली बूंदाबांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Due to western disturbance, scattered drizzle occurred in northern districts
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को प्रदेश के उत्तरी जिलों में बिखराव वाली बूंदाबांदी हुई। हालांकि कई जिलों में बादल छाए रहे तो कुछ में लू की स्थिति भी रही। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद सोमवार से हवाओं की दिशा में बदलाव आएगा, जिससे दिन व रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को सक्रिय हुए कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को प्रदेश के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं बिखराव वाली बूंदाबांदी हुई। साथ ही कई जिलों में हल्के बादल भी छाए रहे, जिससे इन जिलों में दिन के तापमान में हल्की गिरावट आई। वहीं कई जिलों में मौसम साफ रहा, जिससे वहां के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान सिरसा में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन

------------
आगे ऐसा रहेगा मौसम
सोमवार से दिन व रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी। दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंच जाएगा, जिससे लोगों को लू से राहत मिलेगी। वहीं रात का तापमान भी 20 से 22 डिग्री के बीच आ जाएगा। तापमान में इस गिरावट से प्रदेशवासियों को अगले तीन-चार दिनों तक गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी। मगर इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed