फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to the effect of western disturbance, there was rain in the southern, northern and eastern districts of the state.

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के दक्षिणी, उत्तरी व पूर्वी जिलों में हुई बारिश

Mon, 06 Jan 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 06 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Due to the effect of western disturbance, there was rain in the southern, northern and eastern districts of the state.
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार अलसुबह प्रदेश में कई जिलों में बारिश की गतिविधियां हुईं। इस दौरान प्रदेश के दक्षिणी, उत्तरी व पूर्वी जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो विक्षोभ रविवार रात को तक आगे निकल गया था। मंगलवार से तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही कोहरा भी छाएगा। उधर, भारतीय मौसम विभाग ने 7 व 8 जनवरी को घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिसके असर से दक्षिणी पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना था। इसके प्रभाव से सोमवार अलसुबह महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर आदि जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई, जबकि बाकी जिलों में बादल छाए रहे। नारनौल में 3.0 व सोनीपत में 2.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट और औसत न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार से दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी। सुबह के समय कोहरा भी छाएगा। दिन के समय शीत दिवस की भी स्थिति रहने की संभावना है। 11 जनवरी तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 11 जनवरी की रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से प्रदेश भर में 12 व 13 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहा तापमान
जिला-अधिकतम-न्यूनतम
अंबाला-20.5-9.9
हिसार-14.7-9.4
करनाल-20.0-8.5
रोहतक-17.7-11.6
सिरसा-17.4-12.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed