फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to the effect of western disturbance, there is drizzle in some places

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं-कहीं बूंदाबांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Due to the effect of western disturbance, there is drizzle in some places
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। बारिश की गतिविधियों व पूर्वी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में साढ़े 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। विक्षोभ के कारण शनिवार को भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। भारतीय मौसम विभाग ने अंधड़ व गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, नौतपा का छठा दिन भी राहत भरा गुजरा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार सुबह सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का सुबह से ही असर दिखाई दिया। इसके प्रभाव से काफी जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे। इस दौरान कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई तो कई जगहों पर बादल बिना बरसे ही चले गए। डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक बंगाल की खाड़ी पर सक्रिय चक्रवात अरब सागर की नमी को भी खींच रहा है, जिस कारण पश्चिमी विक्षोभ को ज्यादा नमी नहीं मिल पा रही है और यह ज्यादा सक्रिय नहीं हो रहा है। वहीं, बूंदाबांदी व पूर्वी नमी वाली हवाओं के चलने से तापमान में काफी गिरावट आई और यह साढ़े 8 डिग्री तक नीचे चला गया। इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 38 डिग्री से नीचे रहा।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
शनिवार को भी विक्षोभ के कारण बिखराव वाली बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। रविवार को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा और सोमवार को एक नया विक्षोभ सक्रिय होगा, तब तक बंगाल की खाड़ी पर सक्रिय चक्रवात खत्म हो जाएगा। उम्मीद है कि तब यह विक्षोभ ज्यादा असरदार साबित होगा और बारिश की ज्यादा गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी हुई बारिश
अंबाला-0.1 एमएम
भिवानी-0.5 एमएम
पंचकूला-0.5 एमएम
-------------------
चरखी दादरी में 300 बिजली पोल और 11 ट्रांसफार्मर गिरे
चरखी दादरी। जिले में वीरवार को हुई बारिश के साथ आई तेज आंधी के कारण काफी नुकसान पहुंचा है। आंधी के कारण जिले में 300 बिजली पोल और 11 ट्रांसफार्मर समेत 306 पेड़ गिर गए। इसके चलते बिजली आपूर्ति और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। करीब 40 गांवों में 16 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed