फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to non-starting of disposal, sewerage is overflowing in areas, people are getting worried.

Hisar News: डिस्पोजल शुरू न होने से क्षेत्रों में सीवरेज हो रहे ओवरफ्लो, लोग हो रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Due to non-starting of disposal, sewerage is overflowing in areas, people are getting worried.
हांसी साईं कॉलोनी में भरा गंदा पानी।  - फोटो : 1
हांसी। तोशाम रोड स्थित डिस्पोजल का निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण साईं कॉलोनी और प्रेम नगर के लोगों को पिछले एक वर्ष से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या झेलनी पड़ रही है। गंदे पानी के भराव से मकानों में दरारें आ गई हैं और मकानों में फर्श भी धंस गए हैं। क्षेत्र में मच्छरों व बदबू का प्रकोप बढ़ गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की लापरवाही से समस्या जस की तस बनी हुई है, वहीं अधिकारी जल्द डिस्पोजल चालू होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को यहां के स्थानीय लोगों ने ओवरफ्लो होते सीवर व खाली जगह में भरे हुए बदबूदार पानी के पास खड़े होकर रोष व्यक्त किया। लोगों ने बताया कि करीब एक वर्ष से ओवरफ्लो हो रहे सीवर की समस्या के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के जेई से लेकर एक्सईएन व विभाग के टोल फ्री ऑनलाइन नंबर पर अनेक बार शिकायत की है। इसके अलावा समाधान के लिए विधायक विनोद भयाना से लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों ने साईं कॉलोनी की सीवर लाइन खोल तो दी, लेकिन किसी डिस्पोजल में कनेक्शन नहीं किया। इस कारण यह सीवर लाइन साईं कॉलोनी में ओवरफ्लो होती है। बरसात के दिनों में तो यहां बहुत बुरा हाल हो जाता है। क्षेत्रवासियों ने सीएम विंडो व जन स्वास्थ्य मंत्री को लिखी शिकायत में कहा है कि जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही की वजह से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है। सीवर का गंदा पानी वहां खाली प्लॉट में भरा रहता है। इसके कारण इस क्षेत्र में बदबू फैली रहती है। मच्छरों व मक्खियों की भरमार हो गई है। लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। यहां संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। लोगों ने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा व विधायक विनोद भयाना से मांग की है कि इस सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। इस दौरान सूरजभान, महावीर सिंह, साहिल, निशू, रवि, योगेश, राजेश, वीरेंद्र व देवेंद्र सहित काफी स्थानीय कॉलोनी निवासी मौजूद थे।
विज्ञापन


पूरा नहीं हुआ डिस्पोजल का निर्माण कार्य
डिस्पोजल के निर्माण का कार्य एक वर्ष से अधर में लटका हुआ था। जून महीने में चहारदीवारी व कमरे का निर्माण शुरू करवाया गया था, लेकिन निर्माण पूरा होने से पहले ही चहारदीवारी गिर गई। वहीं बारिश के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई। हालांकि डिस्पोजल का भवन तैयार हो चुका है। इसमें मोटर लगाने व बिजली कनेक्शन का कार्य लंबित है। यह कार्य पूरा होने के बाद ही डिस्पोजल शुरु होगा। इस डिस्पोजल से शिव एंड साईं कॉलोनी, उत्तम नगर, रेलव स्टेशन के आस पास का क्षेत्र व प्रेम नगर को जोड़ा गया है। - जल्दी शुरु होगा डिस्पोजल- एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

साईं कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के लिए अस्थायी समाधान जाएंगे। ताकि लोगों को कुछ राहत मिले। स्थायी समाधान के लिए इसे डिस्पोजल से जोड़ा जाना है। इसमें केवल मोटर लगाने व बिजली कनेक्शन का कार्य लंबित है। बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया है। मोटर लगाने का कार्य जल्दी पूरा हो जाएगा। एक सप्ताह में इसे शुरू किए जाने की उम्मीद है। - संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed