फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DSP Vinod Shankar joined in the morning, transferred in the evening

Hisar News: डीएसपी विनोद शंकर ने सुबह ज्वाइन किया, शाम को हुआ तबादला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
DSP Vinod Shankar joined in the morning, transferred in the evening
हांसी। आचार संहिता लगने से पहले सरकार ने व्यापक स्तर पर तबादले किए। हिसार के जिला परिषद व डीआरडीओ को सीईओ कुलभूषण सिंह हांसी के नए एसडीएम होंगे। जिसमें हांसी के एसडीएम मोहित महराणा का तबादला नारनौंद किया गया। नारनौंद के एसडीएम प्रवीण कुमार का तबादला जींद किया गया।
विज्ञापन

उन्हें जींद कॉपरेटिव शुगर मिल का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं हांसी पुलिस जिला के डीएसपी विनोद शंकर का तबादला रेवाड़ी किया गया। उन्होंने शुक्रवार को ही ज्वाइन किया था। ज्वाइन करने के बाद उनके तबादले के नए आदेश जारी हो गए। उनके स्थान पर झज्जर के एसीपी संजय कुमार का हांसी तबादला किया गया है। बता दें कि बीते सप्ताह डीएसपी धीरज कुमार के चरखी दादरी में तबादला के आदेश जारी हो चुके हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह व मुख्यमंत्री की रैली के चलते वह रिलीव नहीं हुए थे। रैली के बाद उनके रिलीव होने की योजना है। उन्हीं के स्थान पर डीएसपी विनोद शंकर का चरखी दादरी से यहां तबादला किया गया था, लेकिन अब उनका भी तबादला हो गया है। शंकर का बीते वर्ष हांसी से दादरी तबादला हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed