{"_id":"666cc33103e46ccacf0d8604","slug":"drunken-si-molests-female-electrician-tries-to-make-her-sit-in-car-hisar-news-c-21-hsr1007-401960-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नशे में धुत एसआई ने महिला बिजलीकर्मी से की छेड़छाड़, गाड़ी में बैठाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नशे में धुत एसआई ने महिला बिजलीकर्मी से की छेड़छाड़, गाड़ी में बैठाने का किया प्रयास
विज्ञापन
आरोपी एसआई के पास बरामद आई कार्ड।
हिसार। कार सवार होकर आए नशे में धुत थर्ड बटालियन के एसआई ने बिजली निगम की महिलाकर्मी से छेड़छाड़ की। आरोपी ने उसकी ओर अश्लील इशारे किए, बार-बार आई लव यू बोला और गाड़ी में बैठने की बात कही। महिलाकर्मी ने विरोध किया तो मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रास्ता रोकने, छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
भिवानी जिले की रहने वाली बिजली निगम की महिलाकर्मी ने बताया कि वह शुक्रवार को ड्यूटी पर आई थी। आधा दिन की छुट्टी लेकर दोपहर बाद करीब 3 बजे घर जाने के लिए सेक्टर 27-28 मोड़ पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति आया और गाड़ी में बैठने की बात कही। जब उसने इन्कार किया तो उस व्यक्ति ने उसकी ओर कई बार अश्लील इशारे किए। आरोप है कि एसआई ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आसपास के लोग एकत्रित हुए तो उसने सबके सामने गलत शब्द बोले। इस पर लोगों ने उसे दबोच लिया और डायल 112 पर कॉल की। कुछ देर बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद आरोपी का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया।
मैं थानेदार हूं तुझे छोडूंगा नहीं
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी खुद को थानेदार बता रहा था। नशे के कारण वह चल तक नहीं पा रहा था। आरोपी बोल रहा था - मैं थानेदार हूं, तुझे छोडूंगा नहीं। उसके पास एक आईकार्ड मिला है। जिस पर हिसार एयरपोर्ट ड्यूटी लिखा है। आईकार्ड पर पुलिस की वर्दी वाला फोटो भी लगा है। लोगों ने आईकार्ड पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसके पास मिले हिसार एयरपोर्ट से संबंधी कार्ड की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ रास्ता रोकने, छेड़छाड़ व गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। - विक्रम, जांच अधिकारी, सदर थाना हिसार