Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drugs have devastated homes in Piranwali, six young people have lost their lives in a year.

Hisar News: पीरांवाली में नशे ने उजाड़ दिए घर एक साल में छह युवा गंवा चुके जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Drugs have devastated homes in Piranwali, six young people have lost their lives in a year.
हिसार। शहीद भगत सिंह के परिवार से जमीनी रिश्ता रखने वाले पीरांवाली गांव के बाशिंदों को कभी यहां रहने पर फख्र महसूस होता था, लेकिन अब शर्मींदगी झेल रहे हैं। गांव में नशे का धंधा इस कदर फैला है कि पिछले एक साल में ही छह युवाओं की मौत हो चुकी है। हालांकि पुलिस की सख्ती से अब नशे का धंधा करने वाले सोशल मीडिया के जरिए अपने ग्राहक तलाशते हैं और फिर उन्हें नशीले पदार्थों की डिलीवरी करते हैं।
विज्ञापन


गांव में श्मशान घाट जाने वाला रास्ता मौत की ओर ले जाने वाला रास्ता बन गया है। यह मार्ग नशा बचने वालों का अड्डा माना जाता है। पुलिस के आने की भनक लगते ही नशा बेचने वाले झाड़ियों में छिप जाते हैं। दरअसल आजादी के बाद हिसार शहर के पास स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को जमीन दी गई। इनमें शामिल शहीद भगत सिंह के भाइयों को भी यहां जमीन दी गई थी। भगत सिंह के भतीजे जमीन की देखभाल के लिए गांव में आते रहते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. इंद्र कुमार गुजराल और प्रदेश के पहले सीएम पंडित भगवत दयाल शर्मा के परिवार की जमीन भी इस गांव में है।
विज्ञापन


अमर उजाला की टीम शुक्रवार को गांव पहुंची तो देखा कि नशा करने वाले गलियों में खुलेआम घूमते रहे थे। इनके कारण गांव में चोरी की वारदात भी हो रही हैं। गांव के बाहर श्मशान घाट की ओर जाने वाला रास्ता नशेड़ियों का सबसे बड़ा अड्डा है। ग्रामीण बताते हैं कि पुलिस की सख्ती के कारण अभी खुलेआम नशा नहीं मिल रहा। नशा बेचने वाले खुद ही अपने ग्राहक ढूंढ़ते हैं और व्हाटसएप के जरिए एक दूसरे से जुड़ते हैं। इंस्टाग्राम, स्नैप चैट के जरिए एक दूसरे तक मैसेज पहुंचाते हैं। जिन लोगों को नशा खरीदना होता है उन्हें व्हाटसएप कॉल करते हैं। नशा बेचने वाले उन्हें अपना हुलिया व कपड़ों का रंग बताकर आते हैं। इनकी पहचान कर नशे के आदी लोग चिट्टे, स्मैक व गांजे की पुड़िया खरीदते हैं। एक डोज 200 और बड़ी डोज 500 रुपये में मिलती है। गांव से पिछले एक साल में नशा बेचने वाले 35 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम नशा बेचने वाले 15 लोगों की सूची बनाकर पुलिस को दे चुके हैं। 10-12 लोग खुद भी नशा करते हैं। चिट्टे का नशा युवाओं की जिंदगी में जहर घोल रहा है। हमने चार युवाओं को नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया था। सबसे पहले अभिभावकों को निगरानी करनी होगा। इसके बाद गांव के लोगों, पंचों, सरपंचों को एकजुट होकर साथ देना होगा। गांव का नाम नशे से जुड़ने के कारण बहुत पीड़ा होती है।


जरनैल सिंह ,सरपंच प्रतिनिधि ,गांव पीरावाली

कई बार मन करता है कि गांव छोड़कर ही चले जाएं। फिर सवाल आता है कि कहां जाएंगे नशा तो वहां भी आ जाएगा। नशे को खत्म करने के लिए लड़ना ही होगा। इसी सोच के साथ गांव में डटे हुए हैं। नशेड़ियों की सूचना पुलिस को देकर उनको पकड़वा रहे हैं। पंजाब के बाद हरियाणा में नशा युवाओं को मौत की ओर ले जा रहा है। पाकिस्तान से पंजाब होते हुए नशा हरियाणा तक पहुंच रहा है। कुछ लोग केमिकल मिलाकर नकली चिट्टा तैयार कर रहे हैं। पुलिस की सख्ती लगातार बनी रहनी चाहिए, थोड़ी सी ढील मिलते ही ड्रग पैडलर दोबारा सक्रिय हो जाते हैं।

- दलीप सिंह, पूर्व सरपंच, गांव पीरावालीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article