फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drought is also passing in September, 91 percent less rain than normal

सितंबर भी बीत रहा सूखा, सामान्य से 91 प्रतिशत कम हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Drought is also passing in September, 91 percent less rain than normal
हिसार। जिले में सितंबर माह में भी मानसून की बेरुखी जारी है। सितंबर के शुरुआती 11 दिनों में मात्र 2.5 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 91 प्रतिशत कम है। हालांकि मौसम विशेषज्ञ के अनुसार प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होगा और 13 से 20 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। बता दें कि मानसून सीजन जून से लेकर सितंबर तक माना जाता है। जुलाई को छोड़कर जून व अगस्त में काफी कम बारिश हुई। सितंबर में भी मानसून का यही सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

अब तक की रिपोर्ट
माह सामान्य बारिश बारिश हुई कम ज्यादा
जून 43.4 29.7 32 प्रतिशत 0.0
जुलाई 106.5 191.5 0.0 80 प्रतिशत
अगस्त 95.3 74.7 22 प्रतिशत 0.0
सितंबर 26.8 2.5 91 प्रतिशत 0.0
आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार प्रदेश में काफी दिनों से मौसम शुष्क बना है और लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। इस वजह से उमस व पसीने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। बंगाल की खाड़ी पर बना एक लो प्रेशर एरिया डिप्रेशन में बदल गया है, जिससे धीरे धीरे उत्तरी मैदानी राज्यों पर एक बार फिर से पूर्वी नमी वाली हवाओं का रुख होने लगा है और प्रचुर मात्रा में नमी मिल रही है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश में उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में केवल सीमित स्थानों पर हल्की बिखराव वाली बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है । मगर 13 सितंबर को बंगाल की खाड़ी पर बना डिप्रेशन मध्य प्रदेश और पूर्वी दक्षिणी राजस्थान के पहुंचकर कमजोर होकर वेलमार्क लो प्रेशर एरिया में बदल जाएगा। इस दौरान अरब सागर पर भी एक सक्रिय मौसम प्रणाली बनने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

इन मौसमी प्रणालियों के मिलन से प्रदेश में 13 से 20 सितंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। 14 व 15 को इन मौसम प्रणालियों का आंशिक प्रभाव पड़ेगा। वहीं 15 सितंबर की शाम को अरब सागर वाला मौसमी प्रणाली की दिशा बदलकर पूर्वी होने की संभावना बन रही है, जिसकी वजह से 16-17 सितंबर को प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed