फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drizzle for the fourth consecutive day, western disturbance advances

Hisar News: लगातार चौथे दिन हुई बूंदाबांदी, पश्चिमी विक्षोभ आगे निकला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Drizzle for the fourth consecutive day, western disturbance advances
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में लगातार चौथे दिन बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज की गईं। हालांकि ये गतिविधियां सीमित स्थानों पर हुई और बाकी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो रविवार को यह विक्षोभ आगे निकल चुका है। सोमवार से उत्तरी हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 13 मार्च को सक्रिय हुए विक्षोभ के असर से प्रदेश में 13 व 14 मार्च को बारिश व ओलावृष्टि की गतिविधियां दर्ज की गईं। 15 मार्च को एक और विक्षोभ सक्रिय हुआ। इस विक्षोभ से भी बारिश के साथ ओले गिरे। इसके प्रभाव से ही रविवार सुबह कुरुक्षेत्र व पंचकूला आदि जिलों में बूंदाबांदी हुई। हालांकि रात तक यह विक्षोभ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के आगे निकल गया। इस दौरान दिन के तापमान में 3.6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान चरखी दादरी में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे रहा। वहीं रात के तापमान में 4.7 डिग्री तक की गिरावट आई। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
सोमवार से हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो जाएंगी, जिससे रात के तापमान में एक से दो डिग्री की और गिरावट आ सकती है। वहीं दिन में मौसम साफ रहने व धूप निकलने के बाद गिरावट नहीं आएगी। एक कमजोर विक्षोभ 18 मार्च को सक्रिय होगा, लेकिन इससे बारिश नहीं होगी। इससे सिर्फ तापमान में बढ़ोतरी होगी। अब 24 मार्च तक मौसम साफ व शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed