{"_id":"5f9330a28ebc3e9be91868f4","slug":"doctor-take-vrs-hisar-news-rtk579782953","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में जिला अस्पताल से एक और डॉक्टर ने ली वीआरएस, अब तक 6 ले चुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में जिला अस्पताल से एक और डॉक्टर ने ली वीआरएस, अब तक 6 ले चुके
विज्ञापन
डॉ. कौशल वर्मा।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलदीप जांगड़ा
हिसार। कोरोना काल में जिला नागरिक अस्पताल के एक और डॉक्टर ने अब वीआरएस ले ली है। वीआरएस ले चुकी महिला डॉ. कौशल वर्मा डिप्टी सीएमओ के पद पर कार्यरत थीं। उनके पास टीबी अस्पताल, एचआईवी संबंधित और ओएसटी सेंटर का कार्यभार था। इस बारे में महिला डॉक्टर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शुगर व बीपी की बीमारी के चलते उनकी तबीयत ज्यादा खराब रहती थी। ऐसे में यह कार्यभार संभाल पाना मुश्किल हो रहा था।
कोरोना काल के दौरान अब तक 6 डॉक्टर वीआरएस ले चुके हैं। इनमें से कुछ डॉक्टर ने अपना खुद का अस्पताल या क्लीनिक शुरू किया है, जबकि कुछ ने अभी तक कोई नई शुरुआत नहीं की है। इसके अलावा कोरोना काल के चलते दो डॉक्टरों की हार्ट अटैक या अन्य बीमारी के चलते मौत भी हो चुकी है, जिनमें एक डिप्टी सीएमओ व सर्जन शामिल हैं। यदि पैरामेडिकल स्टाफ की बात करें तो कोरोना काल में एक महिला पैरामेडिकल स्टाफ ने पारिवारिक कारणों के चलते नौकरी छोड़ी है।
डॉक्टर जिन्होंने कोरोना काल में वीआरएस ली
डॉक्टर क्या पद था क्या काम किया
- डॉ. एमके गर्ग हड्डी रोग विशेषज्ञ प्राइवेट अस्पताल में ओपीडी सेवाएं
डॉ. तेजपाल शर्मा डिप्टी सीएमओ, कैंसर रोग विशेषज्ञ प्राइवेट एस्ट्रो ओपीडी सेवाएं
डॉ. विनू ढांडा त्वचा रोग विशेषज्ञ अभी तक कुछ नहीं
डॉ. सुरेश कुमार एमबीबीएस अभी तक कुछ नहीं
डॉ. विनोद डूडी मनोरोग विशेषज्ञ स्वयं का अस्पताल खोला
डॉ. कौशल वर्मा डिप्टी सीएमओ अभी तक कुछ नहीं
ये मिले नए चिकित्सक
सरकार द्वारा कोरोना काल में जिले को करीब 31 नए रेगुलर डॉक्टर और 10 कांटेक्ट बेस पर डॉक्टर भी दिए हैं। इसके अलावा करीब 65 नए आयुर्वेदिक डॉक्टर भी जिला स्वास्थ्य विभाग को मिल चुके हैं, जो कांटेक्ट बेस पर हैं।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में अभी 38 डॉक्टर
पीएमओ डॉ. गोविंद गुप्ता ने बताया कि फिलहाल नागरिक अस्पताल में 38 डॉक्टर हैं। वैसे अस्पताल में डॉक्टर के कुल पद 55 हैं, मगर कोरोना के चलते पीएचसी-सीएचसी से स्टाफ की ड्यूटी यहां पर लगाई गई है ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो।
वीआरएस हर किसी की अपनी इच्छा
वीआरएस हर किसी की अपनी इच्छा होती है। वैसे भी उनके 20 वर्ष पूरे हो चुके थे। ऐसे में कोई भी डॉक्टर अपनी इच्छा से वीआरएस ले सकता है। अभी हाल ही में सरकार ने नए डॉक्टरों की भर्ती की है, जिससे काफी सहयोग मिला है। इससे अन्य डॉक्टरों का भी कार्यभार कम हुआ है।
- डॉ. गोविंद गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, हिसार। (संवाद)