Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Do not tie animals outside if the sun is not shining

Hisar News: दिन में धूप न खिली तो पशुओं को बाहर न बांधें

Sun, 07 Jan 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 07 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Do not tie animals outside if the sun is not shining
हिसार। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की सर्दी के कारण पशु बीमार हो रहे हैं। पशु अस्पतालों में ओपीडी करीब 30 से 40 प्रतिशत बढ़ गई है। छोटे व नवजात पशुओं के बीमार होने की ओपीडी सबसे अधिक हो रही हैं। पशुओं के दूध पर भी 10 से 15 प्रतिशत की कमी आई है। पशु पालन विभाग के उप निदेशक डॉ. सुभाष जांगड़ा ने पशु पालकों के लिए सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की प्रचंड सर्दी के इस मौसम में अगर धूप न खिली तो पशुओं के घर के अंदर ही बांधें। पशुओं की देखभाल में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

डॉ. जांगड़ा ने कहा कि नवजात, कमजोर व बुजुर्ग पशुओं को सबसे अधिक खतरा रहता है। नवजात पशुओं को कपड़ा ढ़क कर उन्हें तेज सर्दी से बचा सकते हैं। पशुओं के बैठने का स्थान सूखा होना चाहिए। जमीन पर कुछ सूखी तूड़ी-पराली डाल दें। टीन शेड के नीचे पशुओं को बांधने की स्थिति में टीन शेड के ऊपर भी पराली डालें। पशुओं का स्थान ऐसा होना चाहिए उसमें सीधी हवा न आए। पशुघर में धुआं व सीलन नहीं होनी चाहिए। उनके खानपान में खल व गुड़ की मात्रा बढ़ानी चाहिए। छह माह से अधिक वाले पशुओं के आहार की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। पशुओं को गुनगुना पानी पिलाना चाहिए। भूल कर भी पशुओं को तालाब पर न लेकर जाएं। पशु के शरीर पर सरसों के तेल की मालिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed