फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   do not think about honour killing

‘ऑनरकिलिंग से नहीं, बच्चों को अच्छे संस्कार देने से बचेंगे पारिवारिक रिश्ते’

Mon, 16 Sep 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
do not think about honour killing
राष्ट्रीय काजला खाप ने गोहाना उपमंडल के गांव खंदराई में घटित ऑनरकिलिंग की घटना की निंदा की और कहा कि गैर कानूनी रास्ता अपनाने से न तो परिवार या समाज का भला हुआ है और न ही समस्या का हल हुआ है। रविवार को खाप की जाट धर्मशाला में आयोजित की गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पास किया गया। प्रस्ताव में अपील करते हुए कहा गया कि तार-तार हो रहे पारिवारिक रिश्ते ऑनरकिलिंग से नहीं, बल्कि बच्चों को अच्छे संस्कार देने से बच पाएंगे। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमल काजल ने की, जबकि मुख्यातिथि के तौर पर खाप के राष्ट्रीय संरक्षक धर्मवीर काजला उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खाप ने स्पष्ट किया कि सर्वखाप या खाप पंचायत नाम की कोई स्थायी संस्था नहीं है। अगर कोई खापों के नाम का दुरुपयोग करता है तो अन्य खापों के साथ बैठक कर उसका सामाजिक बहिष्कार का भी फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन

बैठक में ये प्रस्ताव पारित
बैठक के दौरान घूंघट प्रथा को अनावश्यक मानते हुए इसे समाप्त करने, एक मार्च 2020 को राजस्थान के पिलानी शहर में आयोजित होने वाले खाप के राष्ट्रीय सम्मलेन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान व यूपी की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव करवाने और रोशन कैमरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर तैनात करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में इन्होंने किया संबोधित
बैठक को राष्ट्रीय संरक्षक धर्मवीर काजला, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमल काजल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन रामपाल, रणधीर काजल, हरियाणा अध्यक्ष प्रदीप काजल, पंजाब के अध्यक्ष डॉ. मनोज काजल, दिल्ली के अध्यक्ष कृष्ण काजला, महेंद्र जेरठी, यूपी के अध्यक्ष उदयवीर काजला, राष्ट्रीय प्रवक्ता जगदीश काजला, राष्ट्रीय महासचिव संदीप काजला पिलानी व राष्ट्रीय सचिव राममेहर काजल, अमित काजला जुगलान, नरेश काजला जुगलान ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed