फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Divorced woman raped on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Divorced woman raped on the pretext of marriage
हिसार। शादी का झांसा देकर सिरसा जिला निवासी एक युवक ने तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म किया। अब शादी करने से इंकार कर दिया। इस संबंध में पीड़िता ने सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने सुनील नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता का कहना है कि वह शहर के एक मोहल्ले में अपने बच्चों के साथ रहती है। करीब 17 साल पहले राजस्थान के रहने वाले एक युवक के साथ शादी हुई थी। सात साल पहले मनमुटाव के चलते पति से तलाक हो गया। उसके बाद से वह बच्चों के साथ रहती है। 14 महीने पहले धर्म की बुआ ने सिरसा जिले के रहने वाले एक युवक रवि के साथ शादी की बात की। रवि ने शादी करने से इंकार कर दिया। कुछ दिन बाद उसके छोटे भाई सुनील का फोन आया और उसने बातचीत करनी शुरू कर दी। 2021 में वह मुझे अपने गांव ले गया और मुझसे शादी करने की बात कही। शादी का झांसा देकर उसने अपने घर में मेरे साथ दुष्कर्म किया। अब शादी करने से इंकार कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed