फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   District-Level Chess Team Selected; Set to Showcase Their Prowess at Next Month's State-Level Competition in Panchkula.

Hisar News: जिलास्तरीय शतरंज टीम का चयन, अगले माह खिलाड़ी चलेंगे चाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
District-Level Chess Team Selected; Set to Showcase Their Prowess at Next Month's State-Level Competition in Panchkula.
हिसार। राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता दो-तीन मई को पंचकूला में होगी। इसके लिए लड़कों और लड़कियों की जिलास्तरीय शतरंज टीम का चयन रविवार को किया गया। इसके लिए आर्यनगर स्थित गुरु दक्ष आईटीआई में जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

अतिथि रहे सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता बस्ती राम, समाजसेवी संदीप गंगवा, रमेश आर्य, रामावतार वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पूर्व रणजी क्रिकेटर जीआर गोयल व प्रतियोगिता निदेशक अनिल महाजन ने अतिथियों का स्वागत किया। गुरु दक्ष आईटीआई के प्रिंसिपल ओमप्रकाश वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंहमार ने अतिथियों का परिचय कराया।
विज्ञापन

एडवोकेट नीरज वर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आयु वर्ग 13 व 19 साल के लड़के व लड़कियों के वर्ग में आयोजित की गई। गुरु दक्ष आईटीआई के महासचिव संदीप गंगवा, विजेंदर शाहपुर, रवि सिहाग, स्माइल कुमार, एडवोकेट मुकेश कुमार, मोनू बिबायन, ललित कुमार, अनूप कुमार डाटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता पांच चरण में हुई। इन मुकाबलों के बाद पहले 10 स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ी पुरस्कृत किए गए। मेजबान स्कूल के निदेशक रामनिवास वर्मा और जिला पार्षद आशीष गोदारा कुकी ने विजेताओं को जिला शतरंज संघ की तरफ से सम्मानित किया। अंडर-13 की लड़कियों में यशस्वी, जैयशा अग्रवाल, रूहानी, नैंसी, भूमि वर्मा, नवप्रीत, प्रगति, रिद्धि, ईशनया, कोमल पहले 10 स्थानों पर रहीं।
अंडर-13 में लड़कों के वर्ग में ध्रुवंश, हर्षवर्धन, गीतांश मेहता, रोहन, अथर्व, रिहान खंडेलवाल, देवांश गहलान, कुमार विश्वास, रुद्रप्रताप, निखिल टॉप टेन रहे। आयु वर्ग अंडर-19 के लड़कों में कार्तिक गिल, मीत, उत्तम, अथर्व, ऋषभ, लक्ष्य, अचिंत्य, रुद्र, सूर्या पंवार अग्रणी रहे।

अंडर 19 आयु वर्ग की लड़कियों में जानवी पहले, ध्रुवी दूसरे, कनीश राठी तीसरे, समायरा चौथे स्थान पर रहीं। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जाने के लिए सभी विजेता खिलाड़ियों को अपना पंजीकरण ऑनलाइन करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed