फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   District Food Safety Officer suspended for filling wrong sample

एक साल पुराने मामले में एफएसओ डॉ.अरविंद्र जीत निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
District Food Safety Officer suspended for filling wrong sample
हिसार। त्योहारी सीजन के बीच हिसार के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद्र जीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। डॉ. अरविंद्र जीत सिंह पर यह कार्रवाई एक साल पहले नारनौंद के मिष्ठान भंडार से गलत सैंपल भरने के मामले में की गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा की तरफ से 18 अक्तूबर को यह आदेश जारी किए गए हैं। डॉ. अरविंद्र जीत सिंह करीब दो साल तक हिसार में रहे। एक माह पहले ही उनका तबादला कैैथल हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीबन एक साल पहले डॉ. अरिवंद्र जीत सिंह की टीम ने नारनौंद में सैनी स्वीट्स पर छापा मारकर घी के सैंपल भरे थे। जांच में यह सैंपल फैल मिला। जिसकी एवज में मिष्ठान भंडार के संचालक को छह माह की कैद व पांच लाख का जुर्माना हो सकता था। दुकान संचालक ने इस मामले की मुख्यालय को शिकायत भेजी। उन्होंने कहा कि डॉ. अरविंद जीत ने गलत सैंपल भरे थे। वह दुकान पर खुला घी नहीं बेचता, जो सैंपल भरे गए वह राग घी के हैं। इसके अलावा घी के रेट में 160 रुपये की बजाय टेंपरिंग कर 460 रुपये लिखा गया है। इस मामले की जांच के बाद डॉ. अरिवंद्र जीत को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

पिछले साल दिवाली के समय सैनी स्वीट्स से सात सैंपल लिए गए थे, जिसमें तीन सैंपल पर जुर्माना लग चुका है। एक सैंपल अनसेफ पाया गया था। टेंपरिंग का आरोप गलत है। जब घी का सैंपल फेल मिला तो अब उसके नाम में क्या रखा है। निलंबन षड्यंत्र के तहत किया गया है। इसके खिलाफ मैं कोर्ट जाऊंगा। - अरविंद्र जीत, पूर्व एफएसओ, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed