{"_id":"6583200cded407575b0ed477","slug":"district-councilors-angry-at-officers-for-not-starting-development-work-even-after-9-months-of-giving-budget-hisar-news-c-21-hsr1020-283666-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बजट देने के 9 माह बाद भी विकास कार्य शुरू नहीं होने पर अफसरों पर भड़के जिला पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बजट देने के 9 माह बाद भी विकास कार्य शुरू नहीं होने पर अफसरों पर भड़के जिला पार्षद
Wed, 20 Dec 2023 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
पंचायत भवन में जिला परिषद की बैठक में पार्षद अपनी बात को रखते हुए। संवाद
हिसार।
जिला परिषद की बैठक में बुधवार को बजट देने के नौ माह बाद भी विकास कार्याें के शुरू नहीं होने पर जिला पार्षदों ने अधिकारियों पर अपनी भड़ास निकाली। पार्षदों ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहे। पार्षदों ने जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी के मनरेगा ग्रांट का एलान करने पर भी सवाल उठाए। चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा ने कहा कि काम में देरी होने की पार्षदों की बात बिल्कुल जायज है। ई टेंडर व कुछ अन्य कारणों के चलते काम में देरी हुई है। एक सप्ताह में काम शुरू न हो तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करो।
पार्षद आशीष गोदारा कुक्की ने कहा कि काम प्रधान या अफसरों की कमी के कारण नहीं हो रहे या कोई कमीशन ले रहा है। बैठक में 45 गांवों में 6.70 करोड़ से स्ट्रीट लाइट लगाने, ब्लाॅक समिति-जिला परिषद को सभी काम का अधिकार देने, गोशालाओं को अनुदान देने का प्रस्ताव पारित किया। वहीं, ग्राम दर्शन पोर्टल के जरिये मिले कार्याें पर बजट खर्च करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।
7 पार्षद बोले-हमारे वार्ड में एक रुपये का काम नहीं हुआ
बैठक में पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा, पार्षद सुनील मुंड, सुनील कुमार, यादवेंद्र यादव, सत्यवीर सिंह ने कहा कि 9 महीने से काम नहीं हो रहे। पार्षद दर्शन गिरी महाराज ने भी समर्थन किया। पार्षदों ने कहा कि एक साल में पार्षदों के रिहायशी बोर्ड आज तक नहीं लगे। हम तो 190 करोड़ रुपये की ग्रांट का इंतजार कर रहे थे। यहां अधिकारी हमें मिले 28 लाख रुपये भी खर्च नहीं हो पा रहे। 7 पार्षदों ने कहा कि हमारे वार्ड में एक रुपये का भी काम नहीं हुआ। पार्षद यादविन्द्र यादव ने कहा कि या तो चेयरमैन में कमी या सीओ की वजह से टेंडर नहीं लगते या टेंडर लगने के बाद काम शुरू नहीं होता।
विज्ञापन
पार्षद ओपी मालिया ने नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए एक कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखा। पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा ने बताया कि तीन पानी की टंकी बनवाने के लिए टेंडर लगवाए थे, जिसको रद्द कर दिया गया है। सुनील मुंड ने कहा हमारे एरिया में मिंगनीखेड़ा, सलेमगढ़,बीड़ के काम अब तक शुरू क्यों नहीं हुआ।
45 गांवों में 6.70 करोड़ से लगेंगी स्ट्रीट लाइट
बैठक में चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा ने बताया कि जिले के 45 गांवों में 6.70 करोड़ रुपये खर्च कर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। 5 लाख रुपये से कम के काम ई टेंडर की बजाए डिपार्टमेंटल से निकाला जाएगा। बैठक में जिला परिषद के एक्शन के लिए गाड़ी के प्रस्ताव को मंजूर किया। जिला परिषद की बैठक में अधिकारियों की संख्या कम थी। इस कारण 29 दिसंबर को फिर से बैठक बुलाई जाएगी। इसमें सभी अधिकारियों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
कोई कमीशन ले रहा है क्या?
पार्षद आशीष गोदारा कुक्की ने कहा कि मेरे क्षेत्र के गांव डोभी में आंबेडकर भवन में शेड के निर्माण के लिए टेंडर लगा चुके हैं, लेकिन काम नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों की ढील व चेयरमैन की अधिकारियों पर पकड़ मजबूत न होने के कारण काम नहीं हो रहे या कोई कमीशन ले रहा है। एक साल से विकास कार्य नहीं हो रहे। लोग हमसे पूछ रहे हैं। हम जनता को क्या जवाब दें। कोई नई ग्रांट आई तो बताओ या हमें अपनी सुनाने के लिए ही बुलाया है।