फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dispute resolution scheme extended till June 30, only 127 out of 493 availed the benefit

Hisar News: विवादों का समाधान योजना 30 जून तक बढ़ाई, 493 में से 127 ने ही उठाया फायदा

Sat, 17 May 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 17 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dispute resolution scheme extended till June 30, only 127 out of 493 availed the benefit
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने विवादों का समाधान योजना की आखिरी तिथि बढ़ा दी है। अब सेक्टरवासी 30 जून तक इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि अभी तक 493 में से मात्र 127 ने ही इस योजना का लाभ उठाया है।
विज्ञापन

बता दें कि एचएसवीपी ने प्लॉटधारकों को एन्हांसमेंट के संबंधित मामलों के निपटान और उन्हें राहत देने के मकसद से यह योजना शुरू की गई थी। यह योजना 15 नवंबर 2024 से शुरू की गई थी और 14 मई इसकी आखिरी तिथि निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

इससे पहले एचएसवीपी भी एन्हांसमेंट राशि देयधारकों के लिए फुल एंड फाइनल सेटलमेंट स्कीम लेकर आया था। जो सेक्टरवासी इसका फायदा नहीं उठा सके थे, उन्हें विवादों का समाधान योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 22.61 करोड़ रुपये एन्हांसमेंट राशि हुई जमा
इस योजना में हिसार, हांसी व फतेहाबाद के 493 सेक्टरवासी शामिल हैं, जिनसे करीब 99.55 करोड़ रुपये एन्हांसमेंट राशि ली जानी है। इनमें से अभी तक 127 सेक्टरवासियों ने करीब 22.61 करोड़ रुपये जमा करवाए हैं। इनमें सबसे ज्यादा हिसार के 338 सेक्टरवासी हैं, जिनमें से अभी तक 84 सेक्टरवासियों ने ही इस योजना का लाभ उठाया है। इसके अलावा हांसी के 112 में से 31 प्लॉटधारकों और फतेहाबाद के 43 में से 12 प्लॉटधारकों ने छूट के साथ एन्हांसमेंट राशि जमा करवाई है।


सेक्टरवासियों की कम रुचि के कारण बढ़ाई अंतिम तिथि
सूत्रों की मानें तो सेक्टरवासी इस योजना में ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यही वजह है कि अभी तक 50 प्रतिशत ने भी इस योजना का लाभ नहीं उठाया। ऐसे में सरकार को इस योजना की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी। अब सेक्टरवासियों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए डेढ़ माह का समय और मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed