{"_id":"61ddcb42c2f13b0fd6089739","slug":"disaster-every-21st-sample-turned-out-to-be-infected-active-case-370-hisar-news-hsr6217975148","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत : हर 21वां सैंपल निकला संक्रमित, सक्रिय केस 370","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत : हर 21वां सैंपल निकला संक्रमित, सक्रिय केस 370
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच दिन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 7958 सैंपल की जांच की गई, जिनमें 375 मरीज मिले यानि हर 21वां सैंपल संक्रमित मिला। मंगलवार को चार वर्षीय बच्चे, 2 प्रोफेसर, 12 विद्यार्थी, 2 चिकित्सक, 7 हेल्थ वर्कर, 2 नर्सिंग स्टाफ, साइंटिस्ट समेत 97 मरीज मिले। अब जिले में 370 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 25 दिसंबर से 11 जनवरी तक तीसरी लहर में अब तक 485 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 115 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
पीएमओ ने डॉ. गोबिंद गुप्ता ने कहा कि दूसरे ऑक्सीजन प्लांट के लिए सारी तैयारियां हो चुकी है। जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा। 50 बेड से अधिक क्षमता वाले सभी अस्पतालों को नोटिस जारी कर दिया गया है। जिन्हें खुद का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करना होगा। ऐसा न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिलाधीश डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि हिसार को रेड जोन में शामिल किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के निर्देशानुसार सार्वजनिक सभाओं, रैली, धरने, प्रदर्शन पर रोक रहेगी।
सैंपल और मरीजों का आंकड़ा
7 जनवरी 1784 38
8 जनवरी 1713 96
9 जनवरी 985 80
10 जनवरी 1826 64
11 जनवरी 1650 97
सरकार की गाइडलाइन
- टेस्ट के अभाव में डिलिवरी व सर्जरी न रोकी जाए
- सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का कोरोना टेस्ट हो
- टेस्ट की सुविधा न होने पर मरीजों को रेफर न किया जाए
- संक्रमित मरीज के संपर्क में में आने वाले लोगों को तब तक सैंपल करवाने जरूरी नही है जब तक उनमें कोई लक्षण न दिखे
7 में ही 3 दिन बुखार न हो तो ठीक हो गए
पहले मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने पर उनको ठीक होने के 14 दिन बाद दोबारा सैंपल करवाना होता था। नई गाइडलाइन में अनुसार सैंपल सिर्फ एक ही बार होगें। सात दिन तक ही होम आइसोलेट या अस्पताल में भर्ती रखा जाएगा। सात दिनों में से अगर तीन दिन दिन मरीज को बुखार न हो तो बिना टेस्ट के उसको बाहर जाने की अनुमति है। - डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
877 लोगों को दी एहतियाती डोज
मंगलवार को 11177 लोगों को वैक्सीन दी गई। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में अब तक 59748 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इस आयु वर्ग में कुल 1 लाख 10 हजार लाभार्थी हैं। मंगलवार को इस आयु वर्ग के 1400 बच्चों को वैक्सीन दी गई। 877 लोगों को एहतियाती डोज दी गई।