फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Disappointment among supporters after the announcement of punishment to former CM, said: Chautala is connected with the ground

पूर्व सीएम को सजा की घोषणा के बाद समर्थकों में निराशा, बोले: धरातल से जुड़े हैं चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Disappointment among supporters after the announcement of punishment to former CM, said: Chautala is connected with the ground
तेजा खेड़ा फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला। फाइल - फोटो : Sirsa
सिरसा। इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (87) को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सजा होने के बाद उनके समर्थक मायूस हैं। पार्टी के समर्थकों का मानना है कि चौटाला धरातल से जुड़े नेता हैं। सिरसा दौरे के दौरान न केवल शहर की कोठी, बल्कि गांव चौटाला और तेजाखेड़ा फार्म हाउस के साथ-साथ समर्थकों के गांवों में जाकर भी हालचाल जानते हैं। हाल ही में करीब 10 दिन पहले भी आकर समर्थकों से मिलकर गए हैं। सजा का एलान होने के बाद उनके समर्थक चौटाला से जुड़े किस्सों को याद कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने अदालत में सुनवाई से करीब 10 और 20 दिन पहले भी दो दौरे किए। पहले सिरसा डबवाली रोड स्थित घर पर समर्थकों से मिले और उनकी समस्याएं जानी। इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला बताते हैं कि इस दौरान पार्टी सुप्रीमो ने समर्थकों के परिवार का हालचाल जाना और संगठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। इसके बाद वे गांव चौटाला चले गए। चौटाला निवासी जगदीश घोटिया का कहना कि पूर्व मुख्यमंत्री गांव में आए थे। इस दौरान गांव की चौपाल और अन्य जगह बैठकें की। जगदीश घोटिया ने बताया कि इस दौरान गांव के दुली चंद, शिवकुमार, ओम प्रकाश, सेठ मांगे लाल सहित अन्य बुजुर्ग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

अभय सिंह के नाम पर है तेजाखेड़ा फार्म हाउस
तेजाखेड़ा फार्म हाउस को लेकर एक अफवाह ये रहती है कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के हिस्से में होने के कारण यहां ईडी आई और इसे सील किया गया। ग्रामीण और संगठन के नेताओं का दावा है कि तेजाखेड़ा फार्म हाउस इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के नाम है और उन्हीं से जुड़ा होने के कारण ईडी ने कार्रवाई की थी। समर्थक बताते हैं कि सील होने के बावजूद तेजाखेड़ा फार्म हाउस पर रौनक कम नहीं हुई। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला, अभय सिंह चौटाला सहित परिवार के सदस्य यहां नियमित रूप से आते-जाते रहते हैं। करीब 20 दिन पहले भी यहां होकर गए हैं। ऐलनाबाद चुनाव के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत भी यहां आकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो की एक जून को जींद में प्रस्तावित है रैली
इनेलो सुप्रीमो को सजा के बाद समर्थक निराश हुए हैं, लेकिन अभी भी उन्हें उम्मीद है कि उच्च न्यायालय से राहत मिलेगी। एक बार फिर चौटाला बाहर आएंगे और संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। बताया जा रहा है कि एक जून को जींद में इनेेलो की बड़ी बैठक प्रस्तावित है। इससे पहले ही तैयारियां पूरी कर ली जाएगी। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भी व्यापक स्तर पर इनेलो संगठन तैयारियां कर रहा है।
प्रत्येक कार्यकर्ता से जुड़े हैं सुप्रीमो : करीवाला
इनेलो सुप्रीमो संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता से व्यक्तिगत तौर पर जुड़े हैं। बेशक न्यायालय ने सजा की घोषणा की है, लेकिन संगठन मजबूत है और मजबूत ही रहेगा। इसे लेकर हाईकोर्ट जाएंगे और उम्मीद है कि राहत मिलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला अभी कुछ दिन पहले ही सिरसा होकर गए हैं और समर्थकों से बातचीत करके गए हैं।

कश्मीर सिंह करीवाला, जिलाध्यक्ष, इनेलो।
इमरजेंसी से लेकर अब तक काट चुके कई बार जेल : जस्सा
ऐसी परेशानियां इनेलो सुप्रीमो ने पहले भी झेली है, इससे संगठन पहले से भी और मजबूत होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी से लेकर अब तक कई बार जेल काटी है। संघर्ष करने वाले चौटाला पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। संगठन की बात करें तो जेबीटी मामले में सजा होने के बाद भी इनेलो पर कोई फर्क नहीं पड़ा। अभय सिंह चौटाला ने संगठन को बखूबी संभाला। इनेेलो का कार्यकर्ता प्रत्येक गांव और प्रत्येक बूथ पर मिल जाएगा, जबकि कांग्रेस गुटबाजी का शिकार है। भाजपा के प्रति लोगों में रोष है।
जसबीर सिंह जस्सा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, इनेलो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed