फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Directorate asked for information about private schools from 1st to 8th class

Hisar News: निदेशालय ने मांगी 1 से 8वीं कक्षा तक के निजी स्कूलों की जानकारी

Sat, 04 Jan 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 04 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Directorate asked for information about private schools from 1st to 8th class
हिसार। नया शैक्षणिक सत्र 2025 में नन्हें-मुन्नों का भविष्य कहीं दांव पर न लग जाए। इसी एहतियात के चलते निदेशालय ने हिसार जिले के 1 से 8वीं कक्षा तक के निजी स्कूलों की कुंडली मांग ली है। ताकि अप्रैल माह में अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला करवाने से पहले यूडीआईएसई अर्थात यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन के तहत संबंधित निजी स्कूलों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें कि कहीं स्कूल अमान्यता प्राप्त तो नहीं। साथ ही स्कूल की फीस, बिल्डिंग, संसाधनों सहित अन्य विषयों के बारे जानकारी ले सकेंगे। कारण यह है कि बीते साल 2024 में तीन से चार निजी स्कूल बिना पंजीकृत जिले में चल रहे थे, जिनमें से एक निजी स्कूल को 5वीं कक्षा तक मान्यता प्राप्त थी, जबकि वह नियमों की अवहेलना कर 8वीं कक्षा तक विद्यार्थियों के दाखिले कर रहा था। जैसे ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने चेकिंग अभियान चलाकर शिकंजा कसा था।
विज्ञापन

लापरवाही की हद, डीईओ ने बीते साल की निजी स्कूल की लिस्ट तक नहीं की जारी

शिक्षा निदेशालय के आदेश के बावजूद हिसार जिले के डीईओ ने बीते साल की निजी स्कूलों की लिस्ट तक सार्वजनिक नहीं की, जिनमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के निजी स्कूल शामिल थे। और न ही समस्त खंड शिक्षा कार्यालय पर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की लिस्ट चस्पा की गई। जिस कारण पूरे साल अभिभावक व विद्यार्थी उपरोक्त कक्षा तक के मान्यता व अमान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की कुंडली तक नहीं जान पाए।
विज्ञापन


बीते साल का यह है डाटा
जिले में पहली से 8वीं कक्षा तक के कुल 330 निजी स्कूल हैं, जिनमें से 221 मान्यता प्राप्त हैं जबकि, 61 अमान्यता प्राप्त हैं। 27 स्कूल अभी तक बंद किए जा चुके हैं। साथ ही 21 निजी स्कूल ऐसे हैं, जिनका डाटा निदेशालय के पास भी नहीं है। ऐसे में अभिभावकों को और भी ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश मिले हैं, जिसमें समस्त 9 खंडों के निजी स्कूलों की जानकारी हासिल की जा रही है। जल्दी ही रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी जाएगी।
- निर्मल दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed