{"_id":"6a971c3cefa17f72ea051f14","slug":"deputy-commissioner-cracks-down-on-drug-abuse-and-sex-determination-tests-in-the-district-19-cases-registered-hisar-news-c-21-hsr1005-943011-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जिले में नशे और लिंग जांच पर उपायुक्त सख्त, 19 मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जिले में नशे और लिंग जांच पर उपायुक्त सख्त, 19 मामले दर्ज
विज्ञापन
हिसार। उपायुक्त महेंद्र पाल ने नशे के अवैध कारोबार और भ्रूण लिंग जांच जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को पीएनडीटी और एनकोर्ड की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना और लिंगानुपात संतुलित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले माह एनकोर्ड से संबंधित 19 मामले दर्ज कर 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एएसपी मयंक मुदगिल ने बताया कि नशा कारोबारियों की चिह्नित संपत्तियां जमींदोज की जा रही हैं। उपायुक्त ने ड्रग कंट्रोल विभाग को मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच करने और बिना चिकित्सकीय पर्ची नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के निर्देश दिए। मेडिकल स्टोरों की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी जांची जाएगी।
अवैध लिंग जांच की रोकथाम के लिए नियमित निगरानी और जरूरत के अनुसार छापे मारने के निर्देश दिए गए। खांडा खेड़ी और सिसाय जैसे असंतुलित लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी। पिछले माह पीसीपीएनडीटी और ड्रग एक्ट के दो मामलों में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
उपायुक्त ने लोगों से भ्रूण लिंग जांच की सूचना प्रशासन को देने की अपील की। बैठक में एसडीएम ज्योति मितल, बरवाला एसडीएम अश्वीर नैन, नगराधीश रोहित कुमार, जिला परिषद सीईओ सुभाष चंद्र, डॉ. अनामिका बिश्नोई, सीएमजीजीए अमोल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
जिले का लिंगानुपात 902 से बढ़कर 912 पहुंचा
हिसार। जिले में लिंगानुपात में सुधार हुआ है। अगस्त में यह आंकड़ा बढ़कर 912 हो गया, जबकि जुलाई में 902 था। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनामिका बिश्नोई ने बताया कि इस साल शुरुआत से ही लिंगानुपात में सुधार की स्थिति रही है। जनवरी में यह 817, फरवरी में 832, मार्च में 878, अप्रैल में 890, मई में 899, जून में 894, जुलाई में 902 और अगस्त में 912 रहा। जून को छोड़कर हर माह आंकड़े में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। डॉ. अनामिका बिश्नोई ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले भी इस वर्ष लिंगानुपात बेहतर हुआ है। पिछले साल जनवरी से अगस्त तक यह 905 था, जबकि इस साल इसी अवधि में बढ़कर 912 हो गया।