फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Deputy CMO objects to OT facility with zero marks

Hisar News: ओटी की सुविधा पर शून्य अंक डिप्टी सीएमओ को आपत्ति

Sun, 01 Jun 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 01 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Deputy CMO objects to OT facility with zero marks
हिसार। एनक्वास (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) के तहत मुस्कान टीम ने जहां बाल रोग से जुड़ी सुविधाओं को सराहा है तो दूसरी ओर ऑपरेशन थियेरटर व नेशनल हेल्थ प्रोग्राम प्रोग्रेस पर शून्य अंक दिए है। जिस पर विवाद शुरू हो गया है। डिप्टी सीएमओ ने मुस्कान टीम की रिपोर्ट पर आपत्ति दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

अधिकारी ने तर्क दिया है कि मुस्कान टीम में शामिल दो सदस्यीय टीम दिल्ली से आई डॉ. रति व सीकर से आए डॉ. विवेक ने नागरिक अस्पताल की ऑपरेशन थियेटर में जाकर मानकों का निरीक्षण तक नहीं किया। साथ ही नेशनल हेल्थ मिशन से जुड़े प्रोग्राम से संबंधित एक भी सवाल मुस्कान टीम ने नहीं किया। जबकि उपरोक्त दोनों विषयों पर टीम ने शून्य अंक दिए है, जोकि गलत है। डीजी हेल्थ कार्यालय के आला अधिकारी ने सोमवार तक संबंधित डिप्टी सीएमओ से उपरोक्त दोनों विषयों पर दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा है। जिसके बाद फैसला लिया जाएगा। बता दें कि 25 व 26 अप्रैल को मुस्कान टीम ने एनक्वास के तहत नागरिक अस्पताल में बाल रोग से जुड़ी सुविधाओं व मानकों का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

बाल रोग से जुड़ी सुविधाओं को टीम ने सराहा था

एनक्वास (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) के तहत नागरिक अस्पताल को ओवरऑल 89 अंक मिले थे। तीन श्रेणियों में परिणाम जारी किए गए थे। जिसमें पहली श्रेणी बाल रोग ओपीडी को 87 फीसदी, दूसरी श्रेणी बाल वार्ड को 86 फीसदी व तीसरी श्रेणी में न्यू बोर्न बेबी सेंटर को 92 फीसदी अंक मिले थे। दो सदस्यीय टीम में शामिल दिल्ली से आई डॉ. रति व सीकर से आए डॉ. विवेक ने अस्पताल में आने वाले नवजात से लेकर बच्चों को दी जा रही सुविधाओं से लेकर 400 मानकों को जांचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनक्वास टीम ने नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थियेरटर व नेशनल हेल्थ प्रोग्राम प्रोग्रेस पर शून्य अंक दिए हैं। जोकि गलत है। क्योंकि टीम ने न तो ऑपरेशन थियेटर में जाकर मानकों का निरीक्षण किया और न ही नेशनल हेल्थ प्रोग्राम प्रोग्रेस पर कोई सवाल-जवाब किया, लेकिन मुझे नहीं पता टीम ने हमें दोनों विषयों पर शून्य अंक क्यूं दिए है। मैंने आपत्ति दर्ज करवाई है। साथ ही सोमवार तक मुख्यालय को दस्तावेज उपलब्ध करवाएं जाएंगे।

- डॉ. तरुण, डिप्टी सीएमओ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed