फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Deputy Chief Minister Dushyant Chautala gave consent to DPR of 681 crores of elevated road

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ऐलिवेटेड रोड की 681 करोड़ की डीपीआर को दी सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dushyant Chautala gave consent to DPR of 681 crores of elevated road
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ऐलिवेटेड रोड़ का मैप देखते हुए, साथ में डीसी प्रिंयका सोनी व पीडब्ल्? - फोटो : Hisar
हिसार। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ऐलिवेटेड रोड की डीपीआर को सहमति दे दी है। उपमुख्यमंत्री डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को लेकर संतुष्ट दिखे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस काम को तेजी से पूरा किया जाए। उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने एलिवेटेड रोड की डीपीआर एवं मैप के बारे में अधिकारियों के साथ विस्तार से बातचीत की। उन्होंने मानचित्र के माध्यम से एलिवेटेड रोड का निरीक्षण करते हुए सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता हरपाल सिंह एवं कार्यकारी अभियंता नरेंद्र सिंह ने उप-मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि लोगों की सुविधा के लिए सिरसा से हिसार की तरफ से शहर में एंट्री के साथ ही एलिवेटेड रोड शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण से शहर के बस स्टैंड, नागोरी गेट, राजगढ़ रोड, टाउन पार्क, डाबड़ा चौक, जिंदल चौक होते हुए जिंदल पुल तक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड को सेक्टर-14 के बाद डाउन-टर्न किया जाएगा। इस एलिवेटेड रोड पर शहर के मुख्य जंक्शनों पर पांच-छह एंट्री-एग्जिट प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि साढ़े आठ किलोमीटर लंबाई के इस मार्ग के निर्माण कार्य पर 681 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य की प्रशासनिक अनुमति के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed