फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DEO will have to prepare a list of non-recognized schools within 72 hours, otherwise a fine of Rs 20,000 will be imposed

Hisar News: डीईओ को 72 घंटे में बनानी होगी गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची, वरना लगेगा 20 हजार का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
DEO will have to prepare a list of non-recognized schools within 72 hours, otherwise a fine of Rs 20,000 will be imposed
हिसार। स्कूलों में दाखिलों का दौर शुरू होने वाला है। अभिभावक मान्यता-गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के चयन में किसी तरह की उलझन में न रहे, इसके लिए हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है। हाईकोर्ट ने शिक्षा निदेशालय को जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के जरिए अगले 72 घंटे में सभी जिलों में मान्यता व गैर-मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की सूची बनाने को कहा है। ऐसा नहीं होता है तो 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, खंड शिक्षा कार्यालय में मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की सूची चस्पा करनी होगी। ताकि पता रहे कि जिले में कौन से निजी स्कूल मान्यता प्राप्त और कौनसे गैर-मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में जिले में 895 सरकारी स्कूल व 789 निजी स्कूल पंजीकृत हैंं। निजी स्कूलों में 33.75 लाख व सरकारी स्कूलों में 2.17 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। सरकारी स्कूल की तुलना में निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होती है। अधिक से अधिक अभिभावकों-विद्यार्थियों को मान्यता-गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के बारे में पता लग सके इसके लिए हाईकोर्ट ने शिक्षा निदेशालय को सूची बनाने के निर्देश दिए थे। निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अगले 3 दिन में यह कार्य पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन

अभिभावक इन बातों का रखें ध्यान
- अपने क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जाकर संबंधित निजी स्कूल की प्रमाणिकता जान सकते हैं। शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी रहेगी कि अभिभावकों सभी जिज्ञासाओं को शांत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हर निजी स्कूल का यूडीआईडी नंबर होता है, जिसमें संबंधित स्कूल में सुविधाओं से लेकर फीस व शैक्षिक ढांचे का विवरण होता है। स्कूल का यूडीआईडी नंबर खंगालकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

---------
मुख्यालय की ओर से आदेश मिले हैं कि निजी स्कूलों की कुंडली खंगाले और रिपोर्ट करें। सभी बीईओ को आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही मान्यता व गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चस्पा करने के आदेश दिए हैं।
- वेद सिंह दहिया, कार्यकारी जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed