फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dentists remained on strike for two hours, patients had to face problems

Hisar News: दंत चिकित्सक दो घंटे रहे हड़ताल पर, मरीजों को झेलनी पड़ी दिक्कतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dentists remained on strike for two hours, patients had to face problems
नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबो​धित करते वक्ता।
हिसार। सरकारी अस्पतालों के दंत चिकित्सकों ने बुधवार को मांगों को लेकर दो घंटे कलम छोड़ हड़ताल की। हड़ताल के चलते मरीजों को ओपीडी के बाहर इंतजार करना पड़ा। दंत चिकित्सकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन के सदस्य डॉ. विक्रम पंघाल ने बताया कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। एक अगस्त को मांगों से संबंधित ज्ञापन महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं को सौंपा था। बुधवार को सुबह 10 से 12 बजे तक पैन डाउन हड़ताल की गई। उनकी मुख्य मांगों में दंत सर्जन को चिकित्सा अधिकारियों की भांति 5, 10 और 15 साल के सेवाकाल पर मिलने वाले 100 प्रतिशत एसीपी का लाभ दिया जाए, ग्रुप बी से ग्रुप ए में शामिल किया जाए, उप निदेशक के दो पद स्वीकृत किए जाए, दंत सर्जन को भी चिकित्सा अधिकारियों के भांति स्पेशल काडर में शामिल किया जाए, दंत सर्जन के रिक्त पदों को भरा जाए आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed