फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dengue: 10 patients found for the first time in a day, figure reached 49

डेंगू : एक दिन में पहली बार 10 मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा 49

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dengue: 10 patients found for the first time in a day, figure reached 49
हिसार। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पहली बार एक दिन में 10 नए मरीज सामने आए। जिले में इस साल अब तक 49 मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं। अब स्वास्थ्य विभाग का जोर फॉगिंग पर रहेगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार टिब्बा दानासेर का 21 वर्षीय युवक, सेक्टर 9-11 का 18 साल का युवक, अग्रवाल कॉलोनी का 20 साल का युवक, ढ़ाणी खुर्द की 31 साल की युवती, आजाद नगर का 20 साल का युवक, अग्रोहा का 24 साल का युवक, आजाद नगर का 28 साल का युवक, सुंदर नगर की 43 साल की महिला, न्यू अनाज मंडी की 37 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। शनिवार को मिले मरीजों में 7 युवा शामिल है। वहीं, 96 फीसदी मरीज निजी अस्पतालों में उपचार ले रहे हैं। कारण है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू मरीजों के लिए अलग से इलाज व वार्ड की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम को लेकर हुडा यानी एचएसवीपी, जन स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, जलघर, रोडवेज, शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों से अपील करेगा, ताकि अपने-अपने विभागों में लारवा एक्टिविटी करें। हुडा को विभाग ने पत्र भी लिखा है। खासतौर पर शिक्षा विभाग पर अधिक फोकस रहेगा, क्योंकि बच्चों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 बाहरी जिले के मिले मरीज
मलेरिया विभाग की लैब में 39 सैंपल जांच के लिए आए थे। इनमें कुल 15 सैंपल डेंगू पॉजिटिव मिले। हिसार जिले के 9 और फतेहाबाद, भिवानी, सहित बाहरी जिलों के 5 केस मिले। वहीं एक मरीज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दाखिल है, जो मुल्तानी चौक का रहने वाला है। इसे विभाग ने हिसार में काउंट किया है।
छिड़काव के लिए दवा की आई खेप
अब विभाग शहर के प्रत्येक वार्ड और हर डेंगू मरीज के आसपास वाली जगहों पर फॉगिंग करवाएगा। लारवे को मारने के लिए टैमिफोस दवा की खेप आ गई है। नगर निगम के साथ फॉगिंग पर अधिक जोर रहेगा। विभाग की टीम घर-घर जाकर बुखार के आशंकित मरीजों की सैंपलिंग करेगी।

इस दिन इतने मिले डेंगू के मरीज
तिथि मरीज
21 सितंबर 01
27 सितंबर 01
29 सितंबर 06
01 अक्तूबर 07
03 अक्तूबर 06
05 अक्तूबर 09
06 अक्तूबर 07
07 अक्तूबर 02
09 अक्तूबर 10
39 सैंपल में से 9 पॉजिटिव, एक गुरुग्राम में मिला
शनिवार को हमारे यहां लैब में 39 सैंपल में से हिसार जिले के 9 सैंपल डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। एक मरीज गुरुग्राम में मिला है, जिसे हिसार में गिना गया है। अब एक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा। सभी विभाग को सहयोग के लिए पत्र भेजा जाएगा।
- डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस व आईडीएसपी प्रभारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed