{"_id":"65bd2d7816afe701a001dd68","slug":"demonstration-by-playing-drums-for-justice-hisar-news-c-21-hsr1020-313328-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: न्याय के लिए ढोल बजाकर किया प्रर्दशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: न्याय के लिए ढोल बजाकर किया प्रर्दशन
विज्ञापन
हिसार। गांव मलापुर में दो लड़कियों की पिटाई के मामले में न्याय के लिए भीम आर्मी के सदस्यों की अगुवाई में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लघु सचिवालय के बाहर ढोल बजाकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम ढाेल बजाकर प्रशासन और सरकार को जगाने आए हैं। वहीं ग्रामीणों के पहुंचने पर पुलिस कर्मियाें ने लघु सचिवालय का प्रवेश द्वार बंद कर दिया। इसके बाद ग्रामीण लघु सचिवालय के बाहर बैठ गए।
अग्रोहा गांव मलापुर में एक युवक और उसकी दो बहनों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक किशोरी ने बताया कि 23 जनवरी को एक गांव के घर में आटा मांगने गई थी। एक दंपती ने उसके साथ मारपीट की। भाई और बहन बचाने आए तो युवक ने लाठी से सभी को बेरहमी से पीटा। किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया था। रात को नागरिक अस्पताल में आकर एमएलआर कटवाई। पीड़ितों ने बताया कि गाना बजाना कर हम लोगाें से खाना दाना लेकर पेट भरते हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। डीएसपी अशोक कुमार ने जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया।