फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demands not met, today NHM employees will get their heads shaved collectively

Hisar News: मांगें नहीं हुईं पूरी, आज एनएचएम कर्मचारी कराएंगे सामूहिक मुंडन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Demands not met, today NHM employees will get their heads shaved collectively
 अपनी मांगों को लेकर श्हर में प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मचारी।
हिसार। नागरिक अस्पताल में एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) कर्मचारियों का धरना रविवार को 17वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन कर रोष जताया। जिला प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा मांगें पूरी नहीं कर रही, ऐसे में सोमवार को पांच कर्मचारी सामूहिक मुंडन करवाएंगे।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि एनएचएम कर्मचारी मांगों के चलते 26 जुलाई से शांति पूर्वक हड़ताल पर हैं। सात अगस्त से एनएचएम कर्मचारी क्रमिक उपवास पर बैठे हैं लेकिन सरकार की ओर से लगातार अनदेखी की जा रही है। मीडिया प्रभारी बलजीत नैन ने बताया कि एनचचएम कर्मचारी हड़ताल करने के पक्ष में नहीं है क्योंकि मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वे मजबूर हैं।
विज्ञापन

एड्स कंट्रोल विभाग के कर्मचारी आज करनाल में करेंगे सीएम आवास का घेराव
हिसार। एड्स कंट्रोल विभाग के कर्मचारियों की धरना जारी है। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद एड्स से ग्रस्त रोगियों को दवा नहीं मिल पा रही है। साथ की संक्रमण की जांच नहीं हो पा रही है। सोमवार को कर्मचारी करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। यह जानकारी देते हुए डॉ. सुदामा ने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगें कर्मचारियों को नियमित किया जाए। एनएचएम के कर्मचारियों की तर्ज पर सर्विस बायलॉज दिए जाए, एड्स विभाग के कर्मचारियों को अन्य राज्यों की तर्ज पर राज्य हिस्सा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed