फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demand for arrest of those who instigated soldiers to commit suicide

Hisar News: फौजी को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों की गिरफ्तारी की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of those who instigated soldiers to commit suicide
जाट धर्मशाला में राजकुमार फौजी संघर्ष समिति के सदस्यगण बैठक करते।
हिसार। शहर की जाट धर्मशाला में राजकुमार फौजी संघर्ष समिति की बैठक हुई। समिति के सदस्य सुरेश कुमार और बलबीर सिंह ने बताया कि राजकुमार फौजी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वालों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी नहीं पकड़े गए तो 13 नवंबर सुबह 11 बजे क्रांतिमान पार्क में एकत्रित होंगे और एडीजीपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 23 अक्तूबर को सेवानिवृत्त फौजी और हिसार डीसी कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी राजकुमार फौजी ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजनों और सामाजिक संगठनों ने 6 दिन तक धरना दिया। उसके बाद जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर 13 नवंबर तक का समय दिया था। इस अवसर पर डॉ. करतार सिवाच, पंकज, सदानंद राजली, मनोज सौनी, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हैं मुख्य मांगें
सेवानिवृत्त डीएसपी अशोक कुमार समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
राजकुमार के बेटे को डीसी कार्यालय में सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता दी जाए।
केस की सीबीआई से जांच करवाई जाए।

जाट धर्मशाला में राजकुमार फौजी संघर्ष समिति के सदस्यगण बैठक करते।

जाट धर्मशाला में राजकुमार फौजी संघर्ष समिति के सदस्यगण बैठक करते।

जाट धर्मशाला में राजकुमार फौजी संघर्ष समिति के सदस्यगण बैठक करते।

जाट धर्मशाला में राजकुमार फौजी संघर्ष समिति के सदस्यगण बैठक करते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed