फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Defaulters, Defaulters government department, property tax, cancelled holidays, Hisar

प्रॉपर्टी टैक्स लेने के लिए निगम ने रद्द की शनिवार, रविवार की छुट्टी

Thu, 17 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 17 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Defaulters, Defaulters government department, property tax, cancelled holidays, Hisar
घर खरीदने के मामले में तो तस्वीर एकदम उलट जाती है। - फोटो : BBC

नोट बंदी में निगम ने खजाने भरने की पूरी तैयारी कर ली है। बकाया बिल प्रिंट करवाने के लिए एनआईसी की मदद ली जा रही है। साथ ही प्रॉपर्टी टैक्स भरने संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। इतना ही नहीं निगम ने अपने स्तर पर शनिवार व रविवार को कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। जितने कर्मचारियों की ड्यूटियां प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में लगाई गई हैं वे सभी शनिवार व रविवार को भी निगम कार्यालय में पहुंचेंगे।

विज्ञापन


204 कॉलोनियों के प्रिंट किए जाने हैं प्रॉपर्टी टैक्स बिल
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया है कि पूरे शहर में 204 कॉलोनियां है। इनमें से 130 कॉलोनियों के बिल अभी तक प्रिंट हो चुके हैं। मंगलवार तक 70 हजार से ज्यादा प्रॉपर्टी बिल छापे जा चुके थे।
विज्ञापन


इन कर्मचारियों को भी लगाया
प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में हाउस टैक्स बिलों को सूची वाइज लगाने व कॉलोनी वाइज बंडल बनाने के लिए निगम ने पूरी टीम ऑफिस वर्क में लगा दी है। अधीक्षक ने निगम में कांट्रेक्ट पर लगे कर्मचारियों, हुडा से डेपुटेशन पर आए कर्मचारियों व सीपीओ कार्यालय में निजी कंपनी के आए कर्मचारियों को भी ब्रांच में काम पर लगा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाइडलाइन तलाश रहा निगम
नोट बंदी के मामले के बाद नगर निगम में एडवांस प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने संबंधित जानकारी मांगी जा रही है। निगम अधिकारियों के पास इससे संबंधित फोन भी आ रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों की डिमांड के बाद एडवांस प्रॉपर्टी टैक्स बिल भरने संबंधित गाइड लाइन की तलाश शुरू कर दी है।

कंप्यूटर रसीद देने की तैयारी
प्रॉपर्टी टैक्स की धांधली को रोकने के लिए निगम ने ऑनलाइन टैक्स भरने की सुविधा संबंधित उच्च अधिकारियों से राय मांगी है। इसके अलावा मैनुअल टैक्स रसीद देने की बजाए कंप्यूटर रसीद देने की तैयारियां भी चल रही हैं। निगम अधिकारियों में चर्चा है कि ऑनलाइन टैक्स बिल पे करने में कोई धांधली नहीं होगी। साथ ही कंप्यूटर से रसीद देने का सिस्टम लागू करने से रिकॉर्ड मेनटेन हो जाएगा। मैनुअल काम भी बंद हो जाएगा।


24 नवंबर तक पुरानी करेंसी के साथ टैक्स भरा जा सकता है। एक हजार व 500 के नोट यहां स्वीकार किए जाएंगे। जिनके पास बिल पहुंच गया वे इसका फायदा उठा सकते हैं। जिनके पास अभी तक टैक्स बिल नहीं पहुंचा वे भी कार्यालय में आकर बिल निकलवा सकते हैं इसके अलावा ऑनलाइन भी बिल निकालकर टैक्स भरा जा सकता है।
- रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed