फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Deepak of Hisar will be the captain of Haryana Junior Rugby Team

Hisar News: हिसार के दीपक होंगे हरियाणा जूनियर रग्बी टीम के कप्तान

Sat, 12 Jul 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 12 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Deepak of Hisar will be the captain of Haryana Junior Rugby Team
हिसार। दसवीं राष्ट्रीय जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के गंगा रग्बी ग्राउंड में 7 से 13 जुलाई तक चल रही है। इस प्रतियोगिता में जूनियर लड़कों के मुकाबले 12 एवं 13 जुलाई को कराएं जाएंगे। हिसार के दीपक हरियाणा जूनियर रग्बी टीम के कप्तान चुने गए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाली हरियाणा की टीम का चयन प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी चरखी दादरी में किया गया। हिसार रग्बी के प्रधान प्रवीण उड़ान ने बताया कि शिविर से टीम में 12 खिलाड़ियों के अलावा 3 वैकल्पिक खिलाड़ी एवं कोच व मैनेजर का भी चयन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीम में हिसार से दीपक को कप्तान बनाया गया और पानीपत के कुलवंत को उप कप्तान बनाया गया है। इनके अलावा टीम में हिसार से लक्ष्य, पानीपत से रचित, रितेश, विनय, पंचकूला के हिमांशु, आयुष, चरखी दादरी से साहिल कादयान, अभिमन्यु डागर एवं झज्जर से रुद्र डागर को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त खिलाड़ियों में चरखी दादरी से नितिन सांगवान और अनुज एवं भिवानी से लक्ष्य बूरा को रखा गया है। टीम कोच राजेश तक्षक और टीम मैनेजर नीरज वर्मा होंगे। इस अवसर पर हरियाणा रग्बी के संयोजक नरेंद्र मोर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विकास खत्री, कप्तान दीपक पूनिया, कप्तान मोहित खत्री, प्रिंस खत्री, अजय देसवाल, तिलक राज, हिसार रग्बी के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह पंघाल आदि ने टीम के चयन का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed