फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Deep potholes in the middle of the highway, department forgot to put signs

Hisar News: हाईवे के बीच में किए गहरे गड्ढे, संकेतक लगाना भूला विभाग

Mon, 18 Mar 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 18 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Deep potholes in the middle of the highway, department forgot to put signs
हांसी हिसार चुंगी पर सड़क के बीच में किया गया गड्ढा। यहां पर कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा। 
हांसी। हिसार चुंगी और पुराना कचहरी चौक पर सुंदरीकरण के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए नगर परिषद ने हाईवे के बीच में गड्ढा कर दिया है, लेकिन यहां चेतावनी बोर्ड लगाना भूल गई, जो कि वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। परिषद के अधिकारियों की इस लापरवाही से आमजन को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

हिसार चुंगी पर दो दिन पहले निर्माण कार्य शुरू किया गया था। वहीं, पुराना कचहरी चौक पर भी निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसके लिए यहां हाईवे के बीचोबीच गहरा गड्ढा कर दिया गया है। गड्ढे से निकाली गई मिट्टी को वहीं रखा गया है, लेकिन यहां पर कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया। इससे हादसे का खतरा है।
विज्ञापन

खासकर रात के समय वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। क्योंकि रात में हाईवे की स्ट्रीट लाइट बंद भी रहती है। ऐसे में अंधेरे में यहां कोई अनहोनी होने का खतरा है। नगर परिषद ने दो दिन से इस अव्यवस्था को नहीं सुधारा है। हिसार चुंगी चौक पर स्टील से सत्यमेव जयते लिखा जाएगा। यहां पर 14 फुट चौड़ा चौक बनाया जाएगा। इस निर्माण कार्य पर 23.84 लाख रुपये खर्च होंगे। पुरानी कचहरी चौक के निर्माण कार्य पर 14.41 लाख रुपये खर्च होंगे। यहां पर स्टील से बना एक ढांचा लगाया जाएगा। इससे इन दोनों चौक का सुंदरीकरण होगा। इसके लिए बहादुरगढ़ के आर्किटेक्ट से इसका डिजाइन बनवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed