फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Debt relief march begins, dialogue with farmers

Hisar News: कर्ज मुक्ति पदयात्रा शुरू, किसानों से संवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Debt relief march begins, dialogue with farmers
अग्रोहा । पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा की प्रदेशव्यापी कर्ज मुक्ति पदयात्रा शुक्रवार को पहले दिन अग्रोहा पहुंची। गांव नंगथला, श्यामसुख, संदोल, किरोड़ी, कन्नौह, किरमारा, सिवानी बोलान समेत कई गांवों में समिति के नेताओं ने किसानों से संवाद किया और उन्हें आंदोलन के लिए संगठित किया।
विज्ञापन

किसानों ने यात्रा के माध्यम से कर्ज मुक्ति, फसल नुकसान का पूरा मुआवजा और जनविरोधी कृषि नीतियों में सुधार की मांग की। समिति के राज्य अध्यक्ष मनदीप नथवान, प्रदेश महासचिव संदीप सिवाच, हिसार जिला प्रधान सतीश बैनीवाल, फतेहाबाद जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा आदि ने बताया कि इससे पहले अलग-अलग ब्लॉक के गांवों में जाकर किसानों को संगठित किया जा चुका है और उनके कर्ज, मुआवजा व बीमा क्लेम से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया गया। इस दौरान संगठन के जिला सचिव गोपाल नंगथला, अग्रोहा ब्लॉक प्रधान अमित ढाका, समुंद्र मलिक नंबरदार, सतीश डूडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed