{"_id":"6a213a9f9e017f528d0e655c","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-in-adampur-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: आदमपुर में मिला युवक का शव, नशे का आदी था राहुल; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: आदमपुर में मिला युवक का शव, नशे का आदी था राहुल; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 04 Jun 2026 02:13 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:13 PM IST
सार
परिजनों के अनुसार राहुल नशे का आदी था। वह कोई काम नहीं करता था। मृतक की उम्र 29 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हिसार के आदमपुर गांव में गुरुवार को एक युवक का शव मिला है। सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान 29 साल के राहुल के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
परिजनों के अनुसार राहुल कोई काम नहीं करता था और दिन भर इधर-उधर घूमता रहता था। वह नशा करने का भी आदी था। बुधवार शाम को वह घर से गया था और रात को भी घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह उसका शव गांव में ही पड़ा मिला।