फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dead body of a young man found hanging on a tree leaning on the bank of canal

Hisar News: नहर किनारे झुके पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a tree leaning on the bank of canal
हिसार। साउथ बाईपास स्थित सेक्टर-15 के सामुदायिक केंद्र के सामने बालसमंद नहर में झुके एक पेड़ पर रविवार को एक युवक का शव लटकता मिला। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस जांच में युवक की शिनाख्त 24 वर्षीय अलीगढ़ निवासी योगेश के रूप में हुई है। युवक रामपाल का अनुयायी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। वहीं, परिजनों के आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे किसी राहगीर ने डायल 112 पर कॉल कर नहर पर पेड़ से रस्सी के फंदे में युवक के लटकने की सूचना दी। पुलिस के अनुसार मृतक के गुलाबी शर्ट, काली जैकेट व काली जींस पहन रखी है। नहर में इन दिनों पानी नहीं है। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला जिस पर योगेश निवासी बल्लभगढ़ एरिया अंकित है। इसके अलावा उसके पास पंजाब नेशनल बैंक की मिलगेट ब्रांच की पास बुक मिली है। बाद में जांच के दौरान पता चला कि मृतक योगेश अलीगढ़ का रहने वाला है और वह रामपाल का अनुयायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed