फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DC did physical verification of crop damage figures

Hisar News: डीसी ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज फसल खराबे के आंकड़ों का किया भौतिक सत्यापन

Tue, 09 Apr 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 09 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
DC did physical verification of crop damage figures
खेतों में सरसों फसल खराबे और मंडी में फसल बिक्री का जायजा लेते उपायुक्त प्रदीप दहिया।  
हिसार। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों के खेतों का दौरा कर क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज फसल खराबे के आंकड़ों का सत्यापन किया। खेतों में निरीक्षण करते हुए उन्होंने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुना। उपायुक्त ने किसानों को बताया कि फसल खराबे की रिपोर्ट क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करवाना जरूरी है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि फसल खराब होने के सही आंकड़े दें ताकि मंडी में फसल बेचने जाएं तो कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रदीप दहिया ने पटवारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे क्षतिपूर्ति पोर्टल के बारे में किसानों को जागरूक करें, साथ ही पटवारी खेतों में मौके पर जाकर स्वयं निरीक्षण भी करें। इस कार्य में ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके उपरांत उपायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि मंडी में सरसों व गेहूं ब्रिकी के लिए आने वाले किसानों की मूलभूत सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हुए संबंधित विभाग आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार ने इस वर्ष सरसों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,650 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं की फसल के लिए 2,275 रुपये प्रति क्विंटल रेट निर्धारित किया हुआ है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे मंडियों में फसल खरीद के लिए निर्धारित किए गए मापदंडों को सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करें। मंडियों में पेयजल, शौचालय, छाया सहित अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की भी पूरी व्यवस्था रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed