फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Date after date... Will have to wait for ROB now, 25 percent work of South Bypass ROB left, deadline 30 October

Hisar News: तारीख पर तारीख... आरओबी के लिए अभी करना होगा इंतजार, साउथ बाईपास आरओबी का 25 फीसदी काम बाकी, डेडलाइन 30 अक्तूबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Date after date... Will have to wait for ROB now, 25 percent work of South Bypass ROB left, deadline 30 October
सातरोड आरओबी। 
हिसार। शहर में सातरोड के पास और सूर्य नगर फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य चल रहा है। दोनों आरओबी की डेडलाइन अब 30 अक्तूबर है। मगर बचे हुए काम व कार्य की गति को देखकर लग रहा है कि दोनों आरओबी का काम इस समय अवधि तक पूरा नहीं होगा। सातरोड़ के पास साउथ बाईपास पर बनाए जा रहे आरओबी का अभी करीब 25 प्रतिशत काम बाकी पड़ा है, जबकि डेडलाइन को 36 दिन का समय बचा है।
विज्ञापन

उधर, सूर्य नगर फाटक पर निर्माणाधीन आरओबी पर स्लैक निर्माण का कार्य रेलवे की तरफ से अधिकारी नियुक्त न किए जाने के कारण अटका पड़ा है। अब तक सातरोड आरओबी की 2 बार व सूर्य नगर आरओबी की 5 बार समय अवधि बढ़ाई जा चुकी है।
विज्ञापन

12 गर्डर रखने व 5 स्लैब बनानी बाकी
सातरोड के पास बनाए जा रहे आरओबी में अभी 12 गार्डर रखने बाकी है। हालांकि गर्डर रखने काम फिलहाल चल रहा है। अभी 3 और गर्डर रखे जा सकेंगे। एक पिलर का निर्माण किया जा रहा है। वहीं रेलवे लाइन वाले हिस्से पर गर्डर रखने के लिए रेलवे की अनुमति नहीं मिली है। पिलर का निर्माण पूरा होने व रेलवे की अनुमति मिलने के बाद ही 9 गार्डर रखे जाएंगे। इसके साथ 5 स्लैब का निर्माण करना भी बाकी है। इसके अलावा आरई वाल का कार्य भी बचा पड़ा है। निर्धारित समयावधि में यह काम पूरा होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर उड़ रही धूल
ठेकेदार ने दिल्ली रोड पर आरओबी की आरई वाल के लिए मिट्टी व रोड़े डालकर छोड़ रखे हैं। दिन भर यहां से वाहन गुजरते रहते हैं। पानी का छिड़काव न होने से पूरे दिन यहां धूल-मिट्टी उड़ती रहती है, जिससे दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

------------------
2 स्लैब का निर्माण बाकी है
सूर्य नगर आरओबी पर रेलवे के हिस्सों में दो स्लैब का निर्माण कार्य अटका है। एक स्लैब के लिए शटरिंग लगाई जा चुकी है, जबकि दूसरी स्लैब के लिए शटरिंग नहीं लगाई गई है। शटरिंग लगाने से लेकर सरिया बांधने में ही 7 से 10 दिन का समय लग जाएगा। इसके बाद स्लैब को सूखने के लिए कम से कम 25 दिन के लिए छोड़ना पड़ेगा। स्लैब के बाद उस पर सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा अंडरपास में भी फुटपाथ, डिवाइडर, ड्रेनेज सिस्टम व शेड लगाने का काम बाकी पड़ा है। बीएंडआर की मानें तो रेलवे अधिकारियों की देखरेख में ही स्लैब निर्माण का कार्य किया जाना है। मगर रेलवे की तरफ से इस कार्य के लिए अधिकारियों को नियुक्त नहीं किया जा रहा है।
सूर्य नगर आरओबी व आरयूबी का ब्योरा
लंबाई-1185 मीटर
लागत-करीब 77.36 करोड़ रुपये
प्रोजेक्ट शुरू-फरवरी 2019
-------------
सातरोड आरओबी का विवरण
लंबाई-658 मीटर
लागत-करीब 31.10 करोड़ रुपये
प्रोजेक्ट शुरू-दिसंबर 2021

सातरोड आरओबी। 

सातरोड आरओबी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed