फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Danger to wheat crop will increase if average temperature exceeds 20

Hisar News: औसत तापमान 20 से अधिक जाने पर गेहूं की फसल पर बढ़ेगा खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Danger to wheat crop will increase if average temperature exceeds 20
हिसार। तापमान में एकाएक उछाल आने से जहां किसानों में गेहूं की फसल को लेकर चिंता है, वहीं एचएयू ने भी दिन-रात का औसत तापमान 20 डिग्री से अधिक जाने पर फसल में नुकसान होने की आशंका जताई है। हालांकि अभी राहत की बात है कि औसत तापमान 18-19 डिग्री के बीच है। क्षेत्र में अधिकतम तापमान सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 2.5 डिग्री घटकर 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। इससे पहले सोमवार को दिन का पारा 29.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार इस समय दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। रात का तापमान अब भी सामान्य या इससे कम होने से गेहूं के लिए अधिक खतरे की बात नहीं है। गेहूं के लिए रात व दिन का औसत तापमान 18 से 20 डिग्री होना चाहिए। फिलहाल पूरे प्रदेश में यह इस औसत से कम है। एचएयू के गेहूं विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओपी बिश्नोई ने कहा कि अभी रात का तापमान सामान्य से कम होना राहत की बात है। अगर तापमान 15 डिग्री से अधिक पहुंचा तो फसल को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि अगेती किस्म में इस समय बाली निकलने तथा दाना भरने का समय है। इस समय तापमान अधिक होने से बाली जल्दी निकल सकती है। इस समय औसतन तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच होना चाहिए। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.4 तथा तथा न्यूनतम तापमान था। इनका औसत निकालेंगे तो यह 19 डिग्री के करीब है।
विज्ञापन

एचएयू के वैज्ञानिकों की सलाह
डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया कि गेहूं को लेकर अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में एडवाजरी जारी करने पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा तापमान औसत से अधिक रहता है तो किसानों को 100 लीटर पानी में 2 किलोग्राम पोटाशियम नाइट्रेट के हिसाब से फसल पर स्प्रे करना चाहिए। एक स्प्रे के दस दिन बाद दूसरा स्प्रे करना चाहिए। ऐसा करने से गेहूं के पौधे की तापमान सहने करने की शक्ति बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
क्यों बढ़ा तापमान
जनवरी के अंतिम सप्ताह तथा फरवरी माह के पहले सप्ताह में दो से तीन बार पश्चिम विक्षोभ आया, हालांकि इससे बारिश नहीं हुई। ऐसा होने से हवा में नमी कम हो गई। नमी कम होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पहाड़ी एरिया में बर्फबारी हुई तो रात का तापमान कम रहेगा। बारिश हुई तो भी तापमान में गिरावट आ जाएगी।

------------------

पिछले सालों में जनवरी-फरवरी में अधिकतम तापमान
27 जनवरी 2021 को 33.6
27 फरवरी 2021 33.6
19 फरवरी 2024 29.4
24 फरवरी 2018 31.6
20 फरवरी 2017 31.4
25 फरवरी 2016 30.5
=---------------------

वर्जन
प्रदेश में 15 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 14 से 16 फरवरी तक पश्चिम विक्षोभ का आंशिक प्रभाव दिखेगा। इससे बादलवाही रहेगी। 16 फरवरी को दक्षिण - पश्चिम जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।
डॉ. मदन खीचड़, अध्यक्ष, मौसम विभाग एचएयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed