फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Damaged Jindle pull start repair

डैमेज हुए जिंदल पुल का मामला

Thu, 21 Jan 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Thu, 21 Jan 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Damaged Jindle pull start repair

20 टन वजनी स्टील क्वाइल रोल गिरने से डैमेज हुए जिंदल पुल के हिस्से का कंकरीट 8 बाई आठ स्क्वेयर फीट तोड़कर बनाना पड़ेगा। यह कंकरीट तीनों तरफ लगे पुल का बीम तक तोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


ताजा कंकरीट डालने के लिए तीनों तरफ से बीम की स्पॉट देनी पड़ेगी। बीम की स्पॉट बेस तक नए सरिये डाले जाएंगे, ताकि कंकरीट को रोकने के लिए बीम का सहारा मिल जाए। मरम्मत का ठेका लेने वाली कंपनी यह काम शुक्रवार तक पूरा कर लेगी। इसके बाद जब तक कंकरीट सूखेगा तब तक इसे वन वे ही रखा जाएगा।
विज्ञापन


अभी तक कंकरीट तोड़ने का काम ही चालू
जिंदल पुल को मरम्मत कर रही कंपनी ने मंगलवार को काम शुरू किया था। बुधवार तक तो कर्मचारी कंकरीट तोड़ने का काम ही कर पाए।

64 स्क्वेयर फुट एरिया का कंकरीट हटाने के बाद अब इस पर नए सरिये लगाकर कंकरीट बिछाने का काम होगा। मरम्मत का काम कर रहे कर्मचारी पहले इन नए सरियों का ज्वाइंट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी वाहन चले वैकल्पिक रूट पर
जिंदल पुल पर बुधवार को भी हल्के वाहनों का आवागमन रहा। भारी वाहन साउथ बाईपास और सूर्य नगर फाटक एरिया से होकर शहर में आए और शहर से दिल्ली की तरफ गए। शहर में दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों की एक लेन पर दबाव रहा। यह दबाव डाबड़ा चौक से लेकर बस स्टैंड तक रहा।

कल तक काम पूरा हो जाएगा। आठ बाई आठ स्केवयर फुट एरिया की मरम्मत होगी, जिसे तीनों तरफ से बीम की स्पॉट देनी पड़ेगी। बिना बीम की स्पॉट के कंकरीट रुक नहीं पाएगी। संदीप, ठेकेदार


अभी कंकरीट तोड़ने का काम हुआ है। शुक्रवार तक काम पूरा हो जाएगा। कंकरीट सूखने के साथ ही पुल पर करीब सप्ताह भर में भारी वाहन भी आ जा सकेंगे। -सचिन भाटी, एसडीओ पीडब्ल्यूडी बीएंडआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed