फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   D Plan Got Highest Budget in hisar

डी प्लान में हिसार को मिला सबसे अधिक बजट

Fri, 03 Mar 2017 12:24 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Fri, 03 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने चालू वित्तवर्ष में प्रदेश के दस जिलों के लिए करीब 90 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की है। यह किस्त दिसंबर माह में जारी की जानी थी। विभागों को यह बजट 31 मार्च तक खर्च करना होगा। अन्यथा बजट वापस प्रदेश सरकार के पास वापस चला जाएगा।
विज्ञापन


वित्तवर्ष खत्म होने से महज महीना भर पहले प्रदेेश सरकार ने करीब 90 करोड़ रुपये डी प्लान में जारी किए हैं। प्रदेश के दस जिलों को यह बजट जारी किया है, जिसमें सबसे अधिक रकम हिसार शहर को जारी की गई है। जिले को करीब 14.56 करोड़ रुपये दिए गए हैं। सोनीपत को 12.11 करोड़ तथा पानीपत को दस करोड़ रुपये दिए गए हैं। सभी विभागों को यह बजट 31 मार्च तक खर्च करना होगा। दस लाख से अधिक कीमत के कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित करना होगा। विभागों को डी प्लान के इन कार्यों के लिए ई टेंडर करना होगा। दस लाख से कम बजट के काम विभागों के जरिए पूरे कराए जा सकेंगे। विभागीय नियमों को अपनाते हुए यह काम कराए जाएंगे। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि डीडीएमसी चेयरमैन की अध्यक्षता में जल्द से जल्द बैठक बुलाकर इस बजट को खर्च करें। हिसार जिला को इसके अलावा करीब दस करोड़ रुपये ऑनलाइन भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन


फतेहाबाद 7.86 करोड़
हिसार 14.56 करोड़
झज्जर 8 करोड़
कैथल 8.97 करोड़
कुरुक्षेत्र 8.05 करोड़
पंचकूला 4.68 करोड़
पानीपत 10 करोड़
रेवाड़ी 7.52 करोड़
रोहतक 8.86 करोड़
सोनीपत 12.11 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed