फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cylinder caught fire due to gas leaking

Hisar News: गैस लीक होने से सिलिंडर में लगी आग, दुकान का कारिंदा झुलसा

Tue, 13 Feb 2024 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Feb 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
cylinder caught fire due to gas leaking
हांसी। उमरा गेट पर गैस चूल्हे की दुकान पर गैस लीक होने से सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने से दुकान का कारिंदा करीब 27 वर्षीय राकेश बुरी तरह से झुलस गया। जिसको इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी अंग्रेज सिंह ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उमरा गेट बाजार से गुजर रहा था। तभी वहां पर आशू गैस चूल्हे की दुकान में अचानक आग लग गई। वह दौड़कर दुकान में गया तो देखा की एक घरेलू गैस सिलिंडर से गैस लीक हो रही थी व दूसरे सिलिंडर में आग लगी हुई थी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दुकान में रखा काफी सारा सामान जल गया। दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आकर दुकान का कारिंदा राकेश भी बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय दुकानदारों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझ पाई। जिस समय दुकान में आग लगी उस दौरान दुकान मालिक नहीं था। इसके बाद शहरवासी अंग्रेज ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मचारियों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। दमकल की गाड़ी आने से पहले स्थानीय दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत करके कारिंदे राकेश के जलती दुकान से बाहर निकाला। फिर एंबुलेंस का प्रबंध करके घायल राकेश को नागरिक अस्पताल में भेजा गया। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कारिंदा राकेश बड़े घरेलू गैस सिलिंडर से छोटे गैस सिलेंडर में गैस भर रहा था। इसी दौरान आग लगने की घटना हुई। सिलिंडर में आग लगने की सूचना मिलने पर बाजार में सनसनी फैल गई। सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके बाहर निकल गए। एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed